फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pulse Polio Campaign to be Conducted at the District Level on November 22

Rishikesh News: 22 नवंबर को जनपद स्तर पर चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान

Mon, 02 Nov 2026 07:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Nov 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
Pulse Polio Campaign to be Conducted at the District Level on November 22
- 50 बूथों पर पिलाई जाएगी खुराक, घर-घर जाकर छूटे बच्चों को किया जाएगा कवर
विज्ञापन

ढालवाला। मुनि की रेती क्षेत्र में आगामी पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 नवंबर को पूरे जनपद में पल्स पोलियो अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इस अभियान के तहत ढालवाला क्षेत्र के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है ताकि क्षेत्र का एक भी बच्चा खुराक से वंचित न रहे। ढालवाला क्षेत्र में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए कुल 50 बूथ बनाए गए हैं। बूथ दिवस के अलावा घर-घर जाकर बच्चों की खोज करने और उन्हें पोलियो की खुराक पिलाने के लिए ढालवाला क्षेत्र में 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं। 22 नवंबर को सुबह 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बनाए गए बूथों पर खुराक पिलाई जाएगी। इसके साथ ही ढालवाला क्षेत्र में 29 नवंबर तक घर-घर भ्रमण अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत छूटे हुए बच्चों को कवर किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि अभियान से जुड़ी सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि दुर्गम क्षेत्रों, प्रवासी परिवारों और निर्माण स्थलों पर रहने वाले श्रमिक परिवारों के बच्चों तक स्वास्थ्य टीमों की पहुंच अनिवार्य रूप से हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed