फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Direct Air Service from Dehradun to Kullu Begins Today

Rishikesh News: देहरादून से कुल्लू के लिए आज से शुरू हुई सीधी हवाई सेवा

Mon, 02 Nov 2026 07:25 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Mon, 02 Nov 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
Direct Air Service from Dehradun to Kullu Begins Today
जौलीग्रांट। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देते हुए एलाइंस एअर ने आज मंगलवार से देहरादून-कुल्लू के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। 72 सीटर विमान सप्ताह में दो दिन मंगलवार और बृहस्पतिवार को इस रूट पर उड़ान भरेगा। इस हवाई सेवा के शुरू होने से दोनों राज्यों के पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। कंपनी ने मंगलवार को एक तरफ का प्रति व्यक्ति किराया 1,758 रुपये निर्धारित किया है।
विज्ञापन


निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार, एलाइंस एअर का विमान सुबह 9:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट से कुल्लू के लिए उड़ान भरेगा और करीब एक घंटे बाद सुबह 10:50 बजे कुल्लू एयरपोर्ट पहुंचेगा। वहीं, कुल्लू से यह विमान सुबह 10:55 बजे देहरादून के लिए रवाना होगा और लगभग 11:50 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंचेगा।
विज्ञापन


इस सीधी हवाई सेवा से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। कुल्लू अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, पर्यटन स्थलों और धार्मिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है। वहीं, देहरादून एयरपोर्ट के माध्यम से पर्यटक चारधाम यात्रा, हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जैसे प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई सेवा शुरू होने से दोनों राज्यों के यात्रियों को सड़क मार्ग से लंबी दूरी तय करने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही, पर्यटन और तीर्थाटन के लिहाज से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बीच आपसी संपर्क और मजबूत होने की उम्मीद है।
एलाइंस एअर ने पहले भी शुरू की थी कुल्लू के लिए उड़ान
जौलीग्रांट। विमानन कंपनी एलाइंस एअर ने इससे पहले 18 जून 2024 से दून से कुल्लू के बीच उड़ान शुरू की थी। काफी समय तक इस हवाई रूट पर उड़ानें संचालित करने के बाद कंपनी ने करीब छह माह पहले इस रूट पर अपनी उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से बंद कर दी थी। अब मंगलवार से दोबारा इस हवाई रूट पर कंपनी उड़ानें शुरू करने जा रही है।

--देहरादून एयरपोर्ट पर 25 अक्तूबर से विंटर शेड्यूल लागू हो चुका है जिसमें करीब 19 उड़ानों को मंजूरी मिली है। कुल्लू के लिए भी एलाइंस एअर अपनी उड़ान संचालित करेगा। इससे दोनों राज्यों के पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को लाभ मिलेगा। भूपेश सीएच नेगी, एयरपोर्ट निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed