फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Public awareness and efforts to reduce the death rate due

Rishikesh News: जनजागरूकता के लिए रवाना हुआ एम्स का ट्रॉमा रथ

Thu, 12 Oct 2023 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Public awareness and efforts to reduce the death rate due
Iउत्तराखंड में एक हफ्ते तक विभिन्न कॉलेज और अस्पतालों में लोगों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन

I

I
I

Iसड़क दुर्घटना में आकस्मिक मृत्युदर में कमी लाने के लिए की गई पहलI

उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाओं के दौरान होने वाली मृत्यु दर को कम करने और जन जागरूकता के उद्देश्य से एम्स ऋषिकेश की ओर से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए ट्रॉमा रथ रवाना किया गया। यह रथ सप्ताहभर तक राज्य के विभिन्न कॉलेज और अस्पतालों में जाकर आघात चिकित्सा के प्रति लोगों को जागरूक कर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशिक्षित करेगा।



बुधवार को वर्ल्ड ट्राॅमा डे पर एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह और चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रॉमा रथ को रवाना किया। प्रो. मीनू सिंह ने कहा कि सड़कों पर वाहनों के अत्यधिक दबाव और चालकों के अनुभव की कमी से देशभर में सड़क दुर्घटनाओं, चोटों और मानसिक बीमारियों की दर लगातार बढ़ रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार ट्रॉमा विश्वभर में मृत्यु और विकलांगता का सबसे बड़ा कारण है। आम लोगों को मुश्किल परिस्थितियों में इससे निपटने की जानकारी और प्रशिक्षण मिल जाए तो काफी हद तक दुर्घटना के दौरान होने वाली आकस्मिक मृत्युदर और विकलांगता को रोका जा सकता है।
विज्ञापन


ट्राॅमा विभाग के हेड प्रो. कमर आजम ने बताया कि आम जनमानस को जागरूक करने के उद्देश्य से ही एम्स के ट्राॅमा रथ को राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया है। कार्यक्रम में यूएसए की रटगर यूनिवर्सिटी से आए ट्राॅमा विभागाध्यक्ष डाॅ. मयूर नारायण और डाॅ. हनाह जोजफ और ट्राॅमा काॅलेज निदेशक डायना लिसा ने भी प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन






Iनुक्कड़ नाटक से किया जागरूकI



एम्स ऋषिकेश से रवाना हुआ ट्राॅमा रथ बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न काॅलेजों में पहुंचा। केंद्रीय विद्यालय आईडीपीएल पहुंचने पर ट्राॅमा विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को नुक्कड़ नाटक और डेमोस्ट्रेशन के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारियां दीं। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने, यातायात नियमों का पालन करने और आघात चिकित्सा के प्रति प्रशिक्षण भी दिया।


I
I

I
I

Iसप्ताहभर तक चलने वाले अभियान के दौरान ट्रॉमा रथ में मौजूद ट्रॉमा विशेषज्ञ और डॉक्टर्स राज्य के विभिन्न मेडिकल काॅलेजों, इंटर काॅलेज और अस्पतालों में पहुंचकर हेल्थ केयर वर्करों, छात्र-छात्राओं और आम लोगों को ट्रॉमा के प्रति जागरूक कर उन्हें आघात चिकित्सा का प्रशिक्षण देंगे। - डॉ. मधुर उनियाल, ट्रॉमा रथ प्रभारी व आयोजन सचिवI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed