फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protesting against the privatization of sugarcane mill

Rishikesh News: गन्ना मंत्री से मिले, किसान किया शुगर मिल के निजीकरण का विरोध

Mon, 13 Nov 2023 11:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 13 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Protesting against the privatization of sugarcane mill
Iगन्ना मंत्री ने समस्याओं के निदान का दिया आश्वासनI
विज्ञापन




किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल ने गन्नामंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर गन्ना मिल के निजीकरण का विरोध कर पेराई सत्र जल्द शुरू कराने की मांग की है। गन्ना मंत्री ने किसानों को समस्याओं के शीघ्र निदान के लिए आश्वासन दिया।

अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधिमंडल ने गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से जल्द नया गन्ना मूल्य किसानों की मांग के अनुरूप घोषित करने की मांग की। कहा कि सरकार को चीनी मिलों के निजीकरण के बजाए उनको बेहतर स्थिति में लाने का प्रयास करना चाहिऐ। किसानों ने नया गन्ना मूल्य 500 प्रति क्विंटल करने की मांग रखी।
विज्ञापन




कहा कि डोईवाला शुगर मिल को लेकर कई भ्रांतियां फैल रही है। मंत्री को उसका निदान का प्रयास करना होगा। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने कहा कि सरकार को गन्ना किसानों की समस्याओं का चिह्नीकरण कर प्राथमिकता के साथ निदान का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने बताया कि गन्ना मंत्री की ओर से किसानों को बताया गया कि आगामी 18 नवंबर को चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू किया जा सकता है। जल्द अधिकारिक तिथि किसानों को बता दी जाएगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह, याकूब अली,कमरूदीन, ताजेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, मलकीत सिंह, अमर बहादुर शाही आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed