फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Protested against non-payment of salary and release of

Rishikesh News: पर्यावरण मित्रों ने किया कार्य बहिष्कार, मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था चरमराई

Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jul 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Protested against non-payment of salary and release of
वेतन नहीं मिलने और पर्यावरण पर्यवेक्षक को कार्य मुक्त करने का किया विरोध
विज्ञापन


वेतन नहीं मिलने और पर्यावरण पर्यवेक्षक को कार्यमुक्त करने के विरोध में नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में कार्यरत पर्यावरण मित्रों ने बुधवार को कार्य बहिष्कार किया। कांवड़ मेला के दौरान हुए इस कार्य बहिष्कार से क्षेत्र में लक्ष्मण झूला से नीलकंठ पैदल मार्ग तक सफाई व्यवस्था चरमरा गई। हालांकि निकाय से आश्वासन मिलने के बाद बृहस्पतिवार से पर्यावरण मित्र काम पर लौट आएंगे।

दरअसल यमकेश्वर ब्लॉक के नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के माध्यम से पर्यावरण मित्र तैनात किए गए हैं। पर्यावरण मित्रों ने बताया कि सुलभ फाउंडेशन ने उनका वेतन रोक रखा है तथा पर्यावरण पर्यवेक्षक अर्जुन भंडारी को कार्यमुक्त कर दिया है। इसके विरोध में बुधवार को पर्यावरण मित्रों ने कार्य बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन




बुधवार को मेला क्षेत्र में सफाई न होने पर यमकेश्वर एसडीएम आकाश जोशी ने डीएम कैंप कार्यालय लक्ष्मणझूला में निकाय के अधिशासी अधिकारी मंजू चौहान से इस संबंध में चर्चा की और नाराजगी व्यक्त करते हुए जल्द उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उसके बाद निकाय प्रशासन के अधिकारियों ने स्वच्छ सुलभ फाउंडेशन के ठेकेदार से इस मामले को लेकर चर्चा की। निकाय अध्यक्ष माधव अग्रवाल के आश्वासन के बाद पर्यावरण मित्रों ने बृहस्पतिवार से काम पर लौटने की बात की है। अर्जुन भंडारी ने बताया कि उन्हें निकाय की ओर से आश्वासन दिया गया है कि नए टेंडर प्रक्रिया के तहत उन्हें काम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed