{"_id":"602825ae8ebc3ee91116cc67","slug":"protest-against-ration-dealer-rishikesh-news-drn370721368","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं ने जताया आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। बनखंडी के एक सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में उपभोक्ताओं ने राशन डीलर के खिलाफ आक्रोश जताकर विरोध प्रदर्शन किया। राशन कार्डधारकों ने विभागीय अधिकारियों से राशन डीलर का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की।
शनिवार को पूर्व सभासद हरीश तिवाड़ी के नेतृत्व में बनखंडी के उपभोक्ता एक राशन डीलर की दुकान में पहुंचे। दुकान बंद मिलने पर उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी जसवंत कंडारी को फोन कर समस्या की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन फॉर्म भरने के नाम पर पूर्व में राशन डीलर दो बार उपभोक्ताओं से फॉर्म जमा करा चुका है, लेकिन कई कार्डधारकों को दो माह से राशन नहीं दे रहा है। जब लोग राशन की मांग कर रहे हैं तो कहता है कि तुम्हारा राशन नहीं आया है। तीसरी बार फॉर्म भरकर दो, तब राशन तीन महीने बाद मिलेगा। राशन विक्रेता सप्ताह में तीन दिन दुकान खोलता है। उन्होंने कहा कि डीलर सफेद कार्ड पर पीले राशन कार्ड का राशन देता है। साथ ही उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करता है। इस मौक पर मधु देवी, राकेश पारछा, लक्ष्मी, कंचन अंजलि, गुड़िया, किरण देवी, ममता, रोशनी, राजवती, शकुंतला, पुष्पा, उषा, कुसुम, ममता, पिंकी, मनमीत कुमार, बाली पाल, ललित शर्मा और सुभाष पाल आदि मौजूद थे।