{"_id":"5f3f90838ebc3e3cde304da5","slug":"production-stopped-at-chila-power-house-for-two-days-rishikesh-news-drn3536872127","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीला पावर हाउस में दो दिन से उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीला पावर हाउस में दो दिन से उत्पादन ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी में सिल्ट का स्तर बढ़ने से बुधवार तीन बजे से चीला पावर हाउस में विद्युत उत्पादन केंद्र में उत्पादन ठप है। चीला शक्ति नहर में पानी की आपूर्ति को बंद कर दिया गया है। बैराज के सभी गेट खोलकर सारा पानी गंगा नदी में छोड़ा गया है।
तीन दिन से पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। जिससे गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई है। गंगा में सिल्ट के साथ लकड़ी और कूड़ा भी आ रहा है। गंगा में सिल्ट बढ़ने से बैराज स्थित कंट्रोल रूम से चीला शक्ति नहर का पानी रोक दिया गया है। बैराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इन गेटों से गंगा नदी में 3857 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। बैराज कंट्रोल रूम से जानकारी दी गई कि सिल्ट वाला पानी चीला पावर हाउस में जाने से पावर हाउस की टरबाइनों को भी क्षति पहुंचती है। गंगा में सिल्ट आना कम होने पर ही चीला शक्ति नहर में पानी छोड़ा जाएगा। वहीं चीला पावर हाउस में उत्पादन न होने से सरकार को राजस्व का नुकसान भी हो रहा है।
इनसेट-
गंगा जलस्तर लगातार घट रहा
ऋषिकेश। तेज बारिश न होने से गंगा का जलस्तर बृहस्पतिवार सुबह से लगातार कम हो रहा है। बृहस्पतिवार सुबह गंगा जलस्तर 339.20 मीटर था, जो दोपहर एक बजे तक घटकर 339.03 मीटर रह गया। केंद्रीय जल आयोग के सहायक अभियंता सन्नी विश्वनोई ने बताया गंगा का जलस्तर लगातार घट रहा है। वहीं चंद्रभागा, सौंग और सुसवा नदी का पानी बृहस्पतिवार को घटा हुआ था। दो दिन पहले और सौंग और सुसवा नदी के तटों पर का काफी नुकसान हुआ था। संवाद