{"_id":"6148e78a8ebc3ed1942444a0","slug":"pro-rajvanshi-took-over-the-additional-charge-of-aiims-rishikesh-news-drn3910166170","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने संभाला एम्स का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने संभाला एम्स का अतिरिक्त कार्यभार
विज्ञापन
एम्स के नए प्रभारी निदेशक प्रो. अरविंद राजवंशी।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में नए निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। संस्थान के अधिकारियों, फैकल्टी सदस्यों, चिकित्सकों ने प्रभारी निदेशक का स्वागत किया।
सोमवार को एम्स रायबरेली के निदेशक प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने ऋषिकेश एम्स का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने संस्थान के अधिकारियों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों से भेंट की। प्रोफेसर अरविंद राजवंशी ने 1977 में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज, शिमला (हिमाचल प्रदेश) से एमबीबीएस किया। उन्होंने 1981 में पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर), चंडीगढ़ से एमडी पैथोलॉजी और 1994 में रॉयल कॉलेज लंदन से एमआरसी पैथोलॉजी की डिग्री हासिल की। राजवंशी ने पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ से अपना सीनियर रेजीडेंसी किया।
प्रोफेसर राजवंशी वर्ष 2007 से 2019 तक नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज, पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के प्रभारी प्रोफेसर भी थे। इसके अलावा वह 23 मार्च 2020 तक पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के डीन (अनुसंधान) और डीन (अकादमिक) भी रहे हैं। उन्हें 23 मार्च 2020 को एम्स रायबरेली का कार्यकारी निदेशक और सीईओ नियुक्त किया गया। गौरतलब है कि एम्स निदेशक प्रोफेसर रविकांत बीती 13 सितंबर को 65 वर्ष की आयु में सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके स्थान पर प्रोफेसर राजवंशी ने निदेशक का पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर संस्थान के संकायाध्यक्ष अकादमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता आदि थे।