{"_id":"603bdabd8ebc3ee95e764502","slug":"priyadarshini-park-is-waiting-for-beautification-rishikesh-news-drn3722367188","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहा प्रियदर्शनी पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौंदर्यीकरण की बाट जोह रहा प्रियदर्शनी पार्क
विज्ञापन
नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अंतर्गत पूर्णांनद बस पार्किंग के समीप बदहाल बना इन्दिरा प्रियदर?
- फोटो : RISHIKESH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश। नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अंतर्गत पूूर्णांनद बस पार्किंग के समीप बना इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क कई वर्षों से बदहाल बना हुआ है। पार्क का सौंदर्यीकरण नहीं होने से स्थानीय लोग और पर्यटक इस पार्क का आनंद नहीं ले पा रहे हैं। बदहाल पार्क पालिका की छवि को धूमिल कर रहा है।
वर्ष 1992 में पूर्णानंद बस पार्किंग के समीप स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए इंदिरा प्रियदर्शनी पार्क का निर्माण किया गया था। पार्क में बच्चों के लिए झूले, चरखी, बुजुर्गों के बैठने के लिए बैंच आदि का निर्माण किया गया था। लेकिन असामाजिक तत्वों की सक्रियता और पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण दिन प्रतिदिन पार्क की स्थिति बदहाल होने लगी। आलम यह है कि इन दिनों यह पार्क असामाजिक तत्वों और लावारिस जानवरों का रैन बसेरा बनकर रह गया है। कुंभमेला दृष्टिगत क्षेत्र में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की चहलकदमी शुरू हो गई है। लेकिन अभी तक पालिका प्रशासन का ध्यान बदहाल बने पार्क की ओर नहीं गया है। एक ओर स्वच्छता रैकिंग में पालिका नए-नए कीर्तिमान हासिल कर रही है, वहीं सुंदरता के नाम पर बदहाल पार्क पालिका की छवि को पलीता लगा रहा है।
कोट
पालिका क्षेत्र में बदहाल बने पार्कों का डीपीआर शासन को भेजा गया है, बजट स्वीकृत होते ही पार्कों का सुंदरीकरण किया जाएगा।
रोशन रतूड़ी, अध्यक्ष नगरपालिका मुनिकीरेती ढालवाला।