{"_id":"592c775d4f1c1ba915bdbf70","slug":"prisoner-jumped-from-a-moving-train-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से कूदा बंदी, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से कूदा बंदी, पुलिस ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो/डोईवाला।
Updated Tue, 30 May 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से देहरादून पेशी पर लाया जा रहा एक विचाराधीन कैदी को सिपाहियों को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूद गया, लेकिन सिपाहियों ने ट्रेन से कूदकर कैदी को दबोच लिया। कोतवाल ओमवीर रावत ने बताया कि उपनिरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल शेरखान विचाराधीन कैदी रोहित ऊर्फ हाथी पुत्र ब्रहमपाल निवासी राजीवनगर कालोनी, ज्वालापुर हरिद्वार को जिला कारागार हरिद्वार से न्यायालय में पेशी के लिए देहरादून लेकर आए थे।
विज्ञापन
वह कैदी को कोर्ट में पेशी के बाद से देहरादून से लिंक एक्सप्रेस ट्रेन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जब ट्रेन हर्रावाला रेलवे स्टेशन के मियांवाला क्षेत्र के पास से गुजर रही थी। आरोपी कैदी लघुशंका के बहाने दरवाजे पर आकर चलती ट्रेन से हथकड़ी समेत कूद गया।
विज्ञापन
अचानक हुए घटनाक्रम से उपनिरीक्षक और पुलिस कांस्टेबल भी कैदी को पकड़ने के लिए ट्रेन से नीचे कूद गए। पुलिसकर्मियों ने सक्रियता दिखाते हुए कैदी को कुछ ही दूरी पर धर दबोचा। इस घटनाक्रम पर ट्रेन कुछ दूर आगे जाकर रुक गई और कोतवाली पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।
विज्ञापन