फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Prime Minister's eight years were unmatched: Dr. Jitendra Singh

प्रधानमंत्री के आठ साल रहे बेमिसाल: डॉ. जितेंद्र सिंह

Sat, 04 Jun 2022 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Prime Minister's eight years were unmatched: Dr. Jitendra Singh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आठ वर्ष के सफलतम कार्यकाल को लेकर रायवाला में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
शनिवार को आयोजित लाभार्थी सम्मेलन में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनय रोहिला, जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री के इन आठ वर्षों में हर वर्ग सशक्त हुआ है। आज भारत विश्वगुरुबनने की दिशा में अग्रसर है। पूरे विश्व में भारत की जय जयकार हो रही है। प्रधानमंत्री ने महिलाओं के हाथ मजबूत किए हैं। प्रधानमंत्री ने 11.5 करोड़ से अधिक शौचालयों से महिलाओं का जीवन आसान किया। 9.5 करोड़ से अधिक घरों को नल से जल दिया। मुद्रा योजना के तहत 68 प्रतिशत महिलाएं लाभार्थी हुईं। महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत 9.17 करोड़ गैस कनेक्शन दिए। मातृ वंदना योजना के तहत 2.4 करोड़ से अधिक गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को वित्तीय सहायता प्रदान की गई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 3.11 करोड़ नि.शुल्क प्रसव पूर्व मेडिकल जांच हुए। सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए। मुस्लिम महिलाओं को सौगात देते हुए तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त कराने का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के आठ वर्ष के कार्यकाल में देश का मान सम्मान बढ़ा है। देश एक सशक्त भारत के रूप में आगे बढ़ा है। आठ सालों में देश के विभिन्न क्षेत्रों की कार्यशैली में बदलाव आया है। योजनाएं जमीनी स्तर पर लागू हो रही हैं, सभी वर्ग को ध्यान में रखकर योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला मंत्री अरुण मित्तल, भगवान पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, दिव्या बेलवाल, सतपाल सैनी, रविन्द्र राणा, प्रदीप धस्माना, रमन रांगड़, सागर गिरी, राम रतन रतूड़ी, चंद्र मोहन पोखरियाल, मानवेंद्र कंडारी, समा पंवार, बीना बंगवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाल्मीकि नगर में भाजपाईयों ने किया भोजन
ऋषिकेश। प्रतीतनगर रायवाला स्थित वाल्मीकी नगर में भाजपा अनुसूचित मोर्चा की मंडल अध्यक्ष बबीता कमल कुमार के यहां केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिला, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा शमशेर सिंह पुंडीर समेत कई भाजपाइयों ने दोपहर का भोजन ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed