फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Portuguese team joins Sadhna

Rishikesh News: साधना में शामिल हुआ पुर्तगाल का दल

Fri, 07 Feb 2025 12:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Portuguese team joins Sadhna
तपोवन स्थित स्वामी समर्पण आश्रम घुगतानी में आयोजित स्वामी समर्पणानंद सरस्वती महाराज के पंचाग्नि यज्ञ साधना में पुर्तगाल का दल शामिल हुआ। दल के सदस्यों ने यज्ञ कुंड के आसपास बैठकर साधना की। स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने दल के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। स्वामी समर्पणानंद सरस्वती ने बताया कि पंचाग्नि साधना का उद्घाटन 14 जनवरी को हुआ था। 25 मई को आश्रम में यज्ञ का विधिविधान के साथ समापन होगा। यह साधना साधक चार अग्नि कुंड के बीच में बैठकर बड़ी कठिनाइयों के साथ करता है। उन्होंने बताया कि यह साधना माता पार्वती ने शिव तत्व में विलीन होने के लिए की थी। इस साधना से साधक को ब्रह्मज्ञान का साक्षात्कार होता है। जीवात्मा की संसार से मुक्ति हो जाती है। यह साधना दस महाविद्या तंत्र की गुप्त साधना में गिना जाता है। यह साधना अघोर विद्या भी माना जाता है। इस मौके पर मार्को, गोंजालो, हेलेना, पेट्रा, फिलिपा, सैंड्रा, लेनिक, मौरिको, मेरा पेराल्टा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed