फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Policeman posted in Laxmanjhula police station died in road accident

सड़क हादसे में थाना लक्ष्मणझूला जवान की मौत

Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
Policeman posted in Laxmanjhula police station died in road accident
थाना लक्ष्मणझूला मृतक जवान जितेंद्र पंवार। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। बृहस्पतिवार देर शाम देहरादून रोड पर सात मोड़ के समीप थाना लक्ष्मणझूला में तैनात एक पुलिसकर्मी सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल पुलिसकर्मी को 108 सेवा की मदद से एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने जवान की हालत नाजुक देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे जवान की एम्स में मौत हो गई। वहीं जवान की मौत पर जवान के परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन

थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को थाना लक्ष्मणझूला का जवान जितेंद्र पंवार (34) को सरकारी काम के लिए देहरादून भेजा गया था। पुलिसकर्मी बाइक से देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, इस बीच पुलिसकर्मी ने रानीपोखरी के समीप एक व्यक्ति कमल सिंह (43) पुत्र पदम सिंह, निवासी 14 बीघा मुनिकीरेती ऋषिकेश को पर लिफ्ट दे दी। सात मोड़ के समीप जवान के बाइक के आगे निराश्रित जानवर आ गया, इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति भी घायल है, जिसका एम्स में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी की मौत से पूरा पुलिस प्रशासन सदमे में है। पुलिसकर्मी अपने पीछे अपने दो मासूम बेटे, पत्नी को रोता बिलखता छोड़ गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले ही हुई थी पुलिसकर्मी के पिता की मौत
थाना लक्ष्मणझूला प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिसकर्मी के परिवार पर एक के बाद एक मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। कहा बीते एक महीने पहले पुलिसकर्मी के पिता की भी मौत हुई थी। अब पुलिसकर्मी की मौत होने पर परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवान को दी गार्ड ऑफ आर्नर की सलामी
एम्स में थाना लक्ष्मणझूला के पुलिसकर्मी की मौत होने पर एम्स परिसर में थाना लक्ष्मणझूला पुलिस प्रशासन ने पुलिसकर्मी के शव को गार्ड ऑफ आर्नर से सलामी दी। पुलिस प्रशासन ने नम आंखों से अपने जवान के पार्थिव शरीर को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed