फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Police thieves, one escaped

थाना रानीपोखपरी पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, एक फरार

Thu, 07 Jan 2021 12:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Police thieves, one escaped
गढ़वाल और बिजनौर के लिए
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा चोर, एक फरार
बीते 26 नवंबर को रानीपोखरी की दुकान में की थी चोरी
पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया
संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। थाना रानीपोखरी के अंतर्गत एक दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस घटना में थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार चल रहा है।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान ने बताया कि बीते 26 नवंबर को गौरव गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता, निवासी रखवाल गांव, थाना रानीपोखरी, जनपद देहरादून की दुकान में अज्ञात व्यक्तियों ने चोरी की थी, जिसका मुकदमा थाना रानीपोखरी में दर्ज है। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने टीम गठित कर बीते मंगलवार देर रात करीब डेढ़ बजे राजेंद्र सिंह गुसाईं पुत्र स्व. कुंवर सिंह गुसाईं, निवासी भरसौड़, तहसील लैंसडौन, पट्टी सीला, जिला पौड़ी गढ़वाल को इठारना रोड से गिरफ्तार किया। पुलिस को आरोपी के पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड, रोडवेज आईडी, राशन कार्ड, गैस बुक, चाबी का गुच्छा, बिजली व पानी के बिल की प्रति और स्टांप पेपर आदि बरामद हुआ। पूछताछ के बाद आरोपी ने बताया कि 26 नवंबर की रात उसने और उसके दोस्त देवेंद्र पुत्र हुकम सिंह, निवासी ग्राम हसन अलीपुर, नगीना, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) ने रानीपोखरी क्षेत्र में एक दुकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। दुकान से वे गल्ला ले गए थे। चोरी के माल में से उसने देवेंद्र को पांच हजार रुपये दिए। थाना पुलिस फरार चल रहे आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस टीम में रानीपोखरी थानाध्यक्ष जितेंद्र चौहान, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, कांस्टेबल देवेंद्र ममगाईं, बालम और अखिलेश यादव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed