फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   PM Modi's visit is full of hopes for AIIMS too

Rishikesh News: एम्स के लिए भी उम्मीदों से भरा है पीएम मोदी का दौरा

Tue, 09 Apr 2024 02:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
PM Modi's visit is full of hopes for AIIMS too

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऋषिकेश चुनावी दौरा भाजपा प्रत्याशियों के अलावा एम्स प्रशासन के लिए भी खास होगा। आईडीपीएल की करीब 200 एकड़ भूमि एम्स को दी जानी है। वर्ष 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कैबिनेट में इसका प्रस्ताव भी पास हो चुका है। वर्तमान में त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हैं। एम्स प्रशासन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के इस दौरे के बाद आईडीपीएल की भूमि एम्स को मिल सकती है।

जनवरी वर्ष 2020 में तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में उत्तराखंड सरकार ने आईडीपीएल को दी गई 833 एकड़ भूमि में से 200 एकड़ जमीन ऋषिकेश एम्स को देने का निर्णय लिया था। इससे एम्स के विस्तार उम्मीद जगी थी। एम्स में उत्तराखंड के साथ ही नोयडा, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल आदि स्थानों से हर दिन मरीज पहुंचते हैं। मरीजों को बेड के लिए जूझना पड़ता है। एम्स प्रशासन का कहना है कि यदि उन्हें आईडीपीएल की भूमि मिल जाए तो वह यहां बेड की संख्या बढ़ाकर तीन हजार तक हो सकती है। वर्तमान में यहां करीब 900 बेड हैं। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जा सकती हैं। चार साल बीतने के बाद भी आईडीपीएल की भूमि एम्स को दिए जाने के प्रस्ताव पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन




------------

यदि एम्स को आईडीपीएल में 200 एकड़ भूमि मिल जाती है तो इसका विस्तार संभव होगा। जिससे कई समस्याओं का निस्तारण भी हो जाएगा। - प्रो. मीनू सिंह, निदेशक, एम्स ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed