{"_id":"588ba14a4f1c1b380fcf5e4d","slug":"plenty-on-leaders-tightly-dig-poets","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवियों ने नेताओं पर खूब कसे तंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवियों ने नेताओं पर खूब कसे तंज
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश/श्यामपुर।
Updated Sat, 28 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कवि सम्मेलन में रचानाओं की प्रस्तुतियां देते मंचासीन कवि, साहित्यकार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां सरस्वती देवी शिक्षा एवं कल्याण सोसायटी की पहल पर गणतंत्र दिवस के मौके पर गढ़ी रोड़ स्थित पंवार कांप्लेक्स में गढ़वाली कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन के दौरान कवियों ने नेताओं और राजनीति पर खूब तंज कसे। कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षा निदेशक नरेंद्र सिंह राणा ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने लोकभाषा को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता जताई है। विशिष्ट अतिथि विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि उत्तरखंड में रहने के बावजूद हमारे नौनिहाल अपनी भाषा और बोली में बातचीत नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
कवि नरेंद्र रयाल ने अपनी रचनाओं के माध्यम से राजनीति पर जमकर तंज कसे। कवि सतेंद्र चौहान सोशल ने अपनी हास्य व व्यंग्य गढ़वाली रचनाओं से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। हेमवती नंदन भट्ट ने अपनी रचना कोल ड्रिंक, बीयर बार से नेताओं पर कटाक्ष किया।
विज्ञापन
इसके अलावा देहरादून से आई नीता कुकरेती ने सुंदर गढ़वाली वंदना प्रस्तुत की। धनेश कोठारी ने पहाड़ों से हो रहे पलायन पर चिंता प्रकट करती हुई कविता प्रस्तुत की। कवि शांति प्रकाश ने सात बच्चे भी एक मां को नहीं पाल सकते जैसी मार्मिक कविता प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के आयोजक मां सरस्वती देवी शिक्षा एवं कल्याण सोसाइटी के अध्यक्ष राजपाल सिंह पंवार ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर पंकज कपसूड़ी, संजय मुखर्जी, सूरत रांगड़, मैती संस्था अध्यक्ष कुसुम जोशी, पूर्व सैनिक संगठन के संरक्षक शोभाराम रतूड़ी, हर्षमणि लसियाल, बचन सिंह रावत उपस्थित रहे।