फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   pledge to protect tigers

बाघों के संरक्षण करने का संकल्प लिया

Fri, 30 Jul 2021 01:09 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
pledge to protect tigers
राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर वन विभाग के अधिकारियो को सम्म - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। राजाजी टाइगर रिजर्व के मोतीचूर रेंज में अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में बाघों के संरक्षण करने का संकल्प लिया गया। मानव वन्यजीव संघर्ष रोकने में अहम योगदान देने वाले वन कर्मियों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। जिसमें बाघों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और संरक्षण को बढ़ावा दिए जाने के लिए जागरूक किया जाना आवश्यक है। 2018 की गणना जारी होने पर उत्तराखंड बाघ संरक्षण के मामले में देश में तीसरे नंबर पर था। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक राजीव भरतरी ने कहा कि दुनिया में अभी केवल 3900 जंगली बाघ बचे हैं। 2014 में जहां बाघों की आबादी 1400 थी वहीं 2019 में बढ़कर 2 हजार 967 हो गई। मध्य प्रदेश में बाघों की सबसे ज्यादा संख्या 526 पाई गई है. जबकि कर्नाटक में 524 और उत्तराखंड में 442 बाघों की तादाद है। इस अवसर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक आरके मिश्रा, निदेशक डीके सिंह, वन संरक्षक शिवालिक वृत दिनेश तिवारी, डीएफओ हरिद्वार नीरज शर्मा, महिपाल, एके सिंह, रेंजर प्रमोद ध्यानी, रेंजर महेंद्र गिरी, रोहित नौटियाल, दिव्या बेलवाल, सागर गिरी, अनिल कुमार, शंकर दयाल, मनोज जखमोला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed