फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pledge taken for organ donation and planting of 73 thousand

Rishikesh News: अंगदान और 73 हजार पौधरोपण का लिया संकल्प

Tue, 04 Jun 2024 05:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Pledge taken for organ donation and planting of 73 thousand
परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती के 73वें जन्मदिवस पर पर्यावरण सेवा महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्वामी चिदानंद ने अंगदान और 73 हजार पौधों का रोपण करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


सोमवार को परमार्थ निकेतन परिवार की ओर से पर्यावरण को समर्पित कई नूतन पहलों का शुभारंभ किया गया। साथ ही दिव्यांगता मुक्त भारत, गंगा योग, गंगा कथा, परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, प्रयागराज, मानसून कांवड़ मेला, पौधरोपण सहित पर्यावरण व मानवता को समर्पित कई योजनाओं की घोषणाएं की।
विज्ञापन




स्वामी चिदानंद ने कहा कि सबसे बड़ा दान समय दान है। महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती ने कहा कि जन्मदिवस अपने संकल्पों का उत्सव मनाने का एक अवसर होता है। इससे सभी की ऊर्जा एकत्र हो जाती है और उस ऊर्जा से संकल्प की तरफ बढ़ने में आसानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगगुरु स्वामी रामदेव ने एकत्व, सहयोग, सामंजस्य और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि जैसे हमारा शरीर एकत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है, उसी प्रकार पूरे देश को एकत्व के साथ आगे बढ़ना होगा।



कार्यक्रम के अंत में स्वामी चिदानंद ने सभी संतों और अतिथियों को इलायची व रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस दौरान परमार्थ निकेतन में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।






ये भी हुए शामिल

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, साध्वी भगवती सरस्वती, कथाकार संत मुरलीधर, बाबा हठयोगी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, विनोद बागडोरिया, जूना पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि, स्वामी ज्ञानानंद, महामंडलेश्वर स्वामी हरिचेतनानंद, सर्जन डॉ. अरविंद कुमार आदि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed