फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Players shine in the 18th National Grappling Competition

Rishikesh News: 18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में चमके उत्तराखंड के खिलाड़ी

Mon, 02 Jun 2025 05:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 05:44 PM IST
विज्ञापन
Players shine in the 18th National Grappling Competition
- अनुष्का, रुद्राक्षी, रोहित का स्वर्ण पर कब्जा
विज्ञापन

ऋषिकेश। 18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। तीन खिलाड़ियों को विभिन्न भार वर्ग में स्वर्ण व दो खिलाड़ियों ने रजत पदक अपने नाम किए। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खेल विभाग ने खुशी व्यक्त की है।
18वीं राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 30 मई से एक जून तक नासिक(महाराष्ट्र) जनपद के मीनाताई ठाकरे स्टेडियम के इंडोर में आयोजित की गई। विभिन्न भार वर्ग में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने भी प्रतिभाग किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि महिला भार वर्गों में रुद्राक्षी खंडूड़ी, अनुष्का देशवाल ने गी ग्रेपलिंग में स्वर्ण पदक, सिमरन गुसाईं ने कांस्य पदक, रुद्राक्षी असवाल ने नो-गी ग्रेपलिंग में रजत पदक, टीना चौहान ने ग्रेपलिंग में रजत पदक अपने नाम किया। वहीं पुरुष भार वर्ग में रोहित पंवार ने गी ग्रेपलिंग में स्वर्ण व नो-गी में कांस्य पदक, सूर्यांश राठी ने नो-गी में रजत, रौनक, जयवीर सिंह, चंद्रप्रकाश ने कांस्य पदक हासिल कर देवभूमि उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में नवीन रयाल ने मैट चेयरमैन की भूमिका निभाई। गंगा मेहरा ने निर्णायक के दायित्व को निभाया। टीम कोच के रूप में अजय पयाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य की बेहतरीन उपलब्धि पर उत्तराखंड ग्रेपलिंग के अध्यक्ष अखिलेश मित्तल, कोषाध्यक्ष सागर गर्ग, जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष विनीता बिष्ट, सभासद पूजा नौटियाल ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed