फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Players of Uttarakhand Martial Arts Academy selected for State Championship

Rishikesh News: उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों का स्टेट चैंपियनशिप के लिए चयन

Thu, 29 May 2025 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 09:31 PM IST
विज्ञापन
Players of Uttarakhand Martial Arts Academy selected for State Championship
श्यामपुर। उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी गुमानीवाला के सात प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन आगामी उत्तराखंड स्टेट मुए थाई चैंपियनशिप 2025 के लिए किया गया। प्रतियोगिता एक जून को देहरादून परेड ग्राउंड स्थित बॉक्सिंग एरिना में आयोजित की जाएगी। एकेडमी की निदेशक कोच प्रज्ञा जोशी ने बताया कि चयन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को गुमानीवाला स्थित प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुई। चयनित सभी खिलाड़ी प्रतिदिन चार से पांच घंटे तक प्रशिक्षण लेकर प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे हैं। इन खिलाड़ियों का चयन देहरादून जिले की टीम में किया गया है। स्टेट चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी नौ जून को हरियाणा के रोहतक में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कहा, उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी कि ओर से तैयार किए गए युवा खिलाड़ी राज्य और देश को गौरवान्वित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed