फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Plant saplings on children's birthday: Agarwal

अपने बच्चों के जन्म दिन पर लगाएं पौधे: विस अध्यक्ष

Sun, 11 Jul 2021 01:16 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Plant saplings on children's birthday: Agarwal
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने हरेला पर्व पर मनसा देवी स्थित स्मृति वन में पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पौधों को संरक्षित करने का संकल्प भी लिया गया। विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मृति वन में सोलर ऊर्जा प्रकाश स्तंभ के लिए अपनी विधायक निधि से 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वह अपने बच्चों के जन्मदिवस पर पौधरोपण जरूर करें। कहा कि सरकार एवं समाज के साथ मिलकर पर्यावरण सुधारने के लिए पौधरोपण जरूरी है।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम में वेदपाठी ब्राह्मणों ने मंत्रोचार किया। विधानसभा अध्यक्ष और कृषि मंत्री की ओर से मौके पर मौजूद लोगों को उपहार स्वरूप विभिन्न प्रजाति के पौधे वितरित किए गए। विधानसभा अध्यक्ष ने ब्राह्मणों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों को राशन की किट, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि हरेला पर्व हमें प्रकृति और पर्यावरण से जोड़ता है। पर्यावरण का संरक्षण उत्तराखंड की संस्कृति में रहा है। उन्होंने कहा कि जीवन बचाने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। यदि हम पर्यावरण संरक्षण के लिए सजग नहीं रहेंगे तो पृथ्वी पर जीवन का बचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। वहीं विस अध्यक्ष के पुत्र पीयूष अग्रवाल ने अपने जन्म दिन के अवसर पर भजनगढ स्थित कुष्ठ रोग आश्रम पहुंचकर कुष्ठ रोगियों को फल, राशन किट, मास्क, सैनिटाइजर वितरित किए। इस अवसर पर रेंजर महेंद्र सिंह रावत, रेशव गर्ग, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, गणेश रावत, अरविंद चौधरी, विनोद जुगलान, पार्षद शिव कुमार गौतम, सुंदरी कंडवाल, राम बहादुर क्षेत्री, नरेंद्र रावत, राजेंद्र पांडे, कमला नेगी, कविता शाह, पंकज गुप्ता, रमेश शर्मा, प्रदीप कोहली आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed