फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Phulchatti will witness the thrill of adventure sports

Rishikesh News: साहसिक खेलों के रोमांच का साक्षी बनेगा फुलचट्टी, तैयारियां जोरो पर

Tue, 28 Jan 2025 01:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Tue, 28 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Phulchatti will witness the thrill of adventure sports
जनपद पौड़ी गढ़वाल राष्ट्रीय खेलों में कयाकिंग प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। डीएम पौड़ी डाॅ. आशीष चौहान ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने खेल अधिकारी को सभी तैयारियां पूरी करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


38वें राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत जनपद गढ़वाल के तहसील यमकेश्वर क्षेत्र स्थित फूलचट्टी में 02 से 06 फरवरी तक आयोजित होने वाली कयाकिंग प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर डीएम डॉ. आशीष चौहान ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन




जिलाधिकारी ने अधिकारियों को चार दिन के भीतर सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम यमकेश्वर को कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी तैयारियों को लेकर एक कंट्रोल रूम स्थापित करने को भी कहा। इसके अलावा उन्होंने पुलिस विभाग को प्रतिदिन कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था व ट्रैफिक प्लान की रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राफ्टिंग एसोसिएशन यमकेश्वर व मुनि की रेती के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने टीएचडीसी टिहरी और जीवीके श्रीनगर को फूलचट्टी में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के दौरान नदी के जलस्तर को नियमित रखने के लिए पत्र भेजने को कहा।



कार्यक्रम स्थल में विद्युत, शौचालय, साउंड व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों को पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को कार्यक्रम स्थल में चिकित्सकों की टीम तैनात करने को कहा। मुख्य सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंच मार्ग को व्यवस्थित बनाने के निर्देश लोनिवि को दिए।


जिलाधिकारी ने कहा कि 2 व 3 फरवरी को कयाकिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल फूलचट्टी पहुंचेंगे। अगले दिन चार व पांच फरवरी को सलालम कयाकिंग व छह फरवरी को एक्सट्रीम कयाकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कहा कि यह प्रतियोगिता कार्यक्रम स्थल से 150 मीटर के भीतर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed