{"_id":"580a766d4f1c1bf36e70541d","slug":"pg-autonomous-bcc-s-team-reached-the-final-by-defeating-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी ऑटोनोमस की टीम बीसीसी श्रीनगर को हराकर फाइनल में पहुंची ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी ऑटोनोमस की टीम बीसीसी श्रीनगर को हराकर फाइनल में पहुंची
rishikesh
Updated Sat, 22 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
पीजी ऑटोनोमस फाइनल में
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की दो दिवसीय अंतर महाविद्यालय खो-खो (पुरुष) वर्ग की प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले पीजी ऑटोनोमस कॉलेज की टीम ने 10 अंक हासिल कर बिड़ला परिसर श्रीनगर को बाहर का रास्ता दिखाया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा।
विज्ञापन
पीजी ऑटोनोमास कॉलेज खेल मैदान में आयोजित पुरुष वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून और बिड़ला परिसर श्रीनगर के बीच खेला गया। जिसमें बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीम ने डीएवी कॉलेज दून की टीम को 21-6 से पराजित किया। दूसरा मैच राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर और आरएमपी पीजी कॉलेज नारसन के बीच हुआ। संघर्षपूर्ण मुकाबले में नरेंद्रनगर महाविद्यालय की टीम ने एमआरपी पीजी कॉलेज नारसन को 8-7 से रौंद डाला।
विज्ञापन
तीसरा मैच राजकीय महाविद्यालय जयहरीखाल और एसआरटी परिसर बादशाहीथौल के बीच हुआ। जिसमें जयहरीखाल ने एसआरटी की टीम को 8-7 से पराजित किया। पहला सेमीफाइनल मैच पीजी ऑटोनोमस कॉलेज ऋषिकेश और बिड़ला परिसर श्रीनगर के बीच खेला गया। जिसमें पीजी ऑटोनोमस की टीम ने बिड़ला परिसर को 10 अंकों से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। शनिवार को दूसरा सेमीफाइनल मैच नरेद्रनगर महाविद्यालय और जयहरीखाल के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले में विजेता टीम का फाइनल मुकाबला पीजी ऑटोनोमस ऋषिकेश के साथ होगा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक प्रेम चंद अग्रवाल और कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अशोक नेगी ने किया। क्रीड़ा सचिव पूनम रावत ने अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया। मौके पर डॉ. वीपी अग्रवाल, डॉ. मुक्तिनाथ यादव, डॉ. एनके शर्मा, रमेश रावत, सुरेंद्र गौनियाल, नागेश राजपूत, टेक सिंह राणा व अश्विनी कुमार आदि उपस्थित रहे।