फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   permission of doiwala-rishikesh track

डोईवाला-ऋषिकेश ट्रैक को मंजूरी दे दो ‘प्रभु’

Fri, 12 Feb 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश
ब्यूरो, अमर उजाला/ऋषिकेश Updated Fri, 12 Feb 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
permission of doiwala-rishikesh track

आगामी रेल बजट में तीर्थाटन और पर्यटन के केंद्र तीर्थनगरी को काफी उम्मीदें है। लंबे समय से डोईवाला-ऋषिकेश के बीच ट्रैक बिछाने के प्रस्ताव को मंजूरी और हरिद्वार तक आने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन ऋषिकेश तक करने की मांग उठने लगी है।

विज्ञापन


शहर के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु को तीर्थनगरी में रेल सेवा के विस्तार के बाबत ज्ञापन भेजा है। उन्होंने अवगत कराया कि काफी समय से रेलवे तीर्थाटन और पर्यटन के मुख्य केंद्र तीर्थनगरी की उपेक्षा कर रहा है। 1997 से ऋषिकेश को डोईवाला से जोड़ने के लिए ट्रैक बिछाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


लेकिन रेल बजट में इस प्रस्ताव को शामिल नहीं किया जा रहा है। ऋषिकेश-डोईवाला रेल लाइन बिछने से विभिन्न राज्यों से तीर्थनगरी का संपर्क सीधा जुड़ जाएगा। हरिद्वार तक आने वाली लंबी दूरी की रेल सेवाओं को तीर्थनगरी तक संचालित करने की मांग भी एक दशक से उठ रही है। लेकिन अभी तक इस मामले में भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने केंद्रीय रेल मंत्री से आगामी रेल बजट में तीर्थनगरी को नई सौगात देने की मांग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में तेजी लाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed