{"_id":"622a51bea20efd2ee43e37e1","slug":"people-glued-to-the-television-all-day-rishikesh-news-drn406113195","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीविजन से दिनभर चिपके रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीविजन से दिनभर चिपके रहे लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मार्च को विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम जानने के लिए लोग अपने घरों में टेलीविजन के आगे बैठे रहे। लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, तपोवन, ऋषिकेश, रायवाला, श्यामपुर, हरिपुरकलां आदि क्षेत्रों में लोगों की नजर टीवी पर टीकी रही। लोग दिनभर टीवी के सामने चुनाव का रुझान जानते रहे।
बृहस्पतिवार को तीर्थनगरी में साप्ताहिक बंदी के चलते मुख्यबाजार में सन्नाटा छाया रहा। जो गिनी चुनी दुकानें खुली रही उनके आगे लोगों का जमावड़ा देखने को मिला। लोगों की नजरें टीवी स्क्रीन पर गढ़ी रही। मुनिकीरेती, लक्ष्मणझूला और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में स्थानीय व्यापारियों की दुकानों में चल रहे टेलीविजन पर चुनाव परिणाम की खबरें चलती रही। जिनपर राहगीर बार-बार नजर बनाते रहे। कई लोगों ने चुनाव परणिाम का रुझान जानने के लिए अपने जरुरी काम कल के लिए टाल दिए। सरकारी और गैर सरकारी संस्थाओं में भी अधिकारी और कर्मचारी टेलीविजन के माध्यम से चुनाव परिणाम जानते रहे। कई लोग सोशल मीडिया पर टकटकी लगाए रहे। विधानसभा चुनाव के परिणाम को लेकर दिनभर लोगों को उत्सुकता बनी रही।