फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People caught a young man from a special community roaming

Rishikesh News: नाबालिग के साथ घूम रहे विशेष समुदाय के युवक को लोगों ने पकड़ा, मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
People caught a young man from a special community roaming
संशोधित श्यामपुर के भट्टोवाला क्षेत्र का मामला, किशोरी की मां ने दी शिकायत
विज्ञापन




श्यामपुर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत भट्टोवाला क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ घूम रहे विशेष समुदाय के युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले की जानकारी लगने पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा कर दिया। किशोरी की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो के तहत धारा 354 और 363 में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस को आरोपी के मोबाइल से कई अहम जानकारी हाथ लगी है।

घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। बताया जा रहा है कि भट्टोवाला क्षेत्र की एक किशोरी को एक युवक अपने साथ लेकर जा रहा था। दोनों की गतिविधियों पर संदेह होने पर आसपास के लोगों ने उन्हें रोक लिया और पूछताछ की। इस पर किशोरी ने मंदिर जाने की बात कही। भीड़ ने सख्ती से पूछताछ की तो युवक घबरा गया और भागने का प्रयास किया। लेकिन, लोगों ने उसे पकड़ लिया। जब यह पता चला कि युवक विशेष समुदाय से जुड़ा है तो ग्राम प्रधान दीपा राणा को फोनकर इसकी जानकारी दी गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद ग्राम प्रधान की मौजूदगी में आरोपी युवक और किशोरी को श्यामपुर पुलिस चौकी ले जाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों को कोतवाली में भेज दिया।
विज्ञापन




एक साल पहले सोशल मीडिया पर हुई थी पहचान

कोतवाली में पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि युवक साल पहले सोशल मीडिया के जरिये किशोरी के संपर्क में आया था। जिसके बाद दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे थे। युवक क्षेत्र में ही फर्नीचर का काम करता है। मामले की जानकारी लगने पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद से जुड़े जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, क्षेत्र पंचायत सदस्य आशीष बॉबी रांगड, प्रधान प्रतिनिधि हरपाल राणा, विशाल सजवाण कोतवाली पहुंच गए और हंगामा करते हुए आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने किशोरी के परिजनों को भी कोतवाली बुलवाया, जिसके बाद किशोरी की मां ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपी के मोबाइल से खुले कई राज

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी को युवक के मोबाइल और उसके सोशल मीडिया अकाउंट का पासवर्ड पता था। पूछताछ के दौरान किशोरी ने ही उसके मोबाइल का लॉक खोलकर दिया था। जिसमें पता चला कि आरोपी युवक ने अलग-अलग नाम से छह सोशल मीडिया अकाउंट बना रखे थे। इस अकाउंट के जरिये ही वह लंबे समय से हिंदू लड़कियों से संपर्क करता था। आरोपी के फोन में कई हिंदू लड़कियाें से की गई चैट भी मिली है। वह कई और हिंदू युवतियों के संपर्क में भी है। पुलिस सभी बिंदुओं के आधार पर मामले की जांच कर रही है।




ग्रामीणों का आरोप है कि युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले जा रहा था। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अपहरण समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जगत सिंह, श्यामपुर चौकी प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed