फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pedestrian and vehicular access to the dwelling are Shivbkt

पैदल और वाहनों से धाम पहुंच रहे शिवभक्त

Fri, 29 Jul 2016 01:48 AM IST
rishikesh
rishikesh Updated Fri, 29 Jul 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian and vehicular access to the dwelling are Shivbkt
कांवड़ यात्रा - फोटो : filephoto
श्रावण मास की कांवड़ यात्रा चरम पर है। दस दिन में नीलकंठ महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ियों की संख्या 15 लाख के पार हो चुकी है। बृहस्पतिवार को भी शिवभक्तों की देर शाम तक आमद बनी रही। समूचा क्षेत्र बम भोले, हर-हर महादेव से गुंजाएमान रहा।
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा में आस्था का सैलाब बढ़ता जा रहा है। मणिकूट पर्वत की तलहटी पर बसे नीलकंठ महादेव मंदिर से लेकर नीलकंठ पैैदल मार्ग शिवमय बना हुआ है। नीलकंठ मार्ग पर चारों ओर केसरिया पोशाक पहने शिवभक्त नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बाहरी प्रांतों से तीर्थनगरी पहुंचे कांवड़ियों ने मुनिकीरेती, स्वर्गाश्रम का रुख किया। यहां गंगा में डुबकी लगाने के बाद गंगाजल लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर बढ़ते रहे। सुबह 10 बजे तक नीलकंठ में 73, 635 शिवभक्त नीलकंठ महादेव के दर्शन कर जलाभिषेक कर चुके थे। देर शाम तक जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। सांध्यकालीन आरती के बाद मंदिर में करीब ढाई लाख से अधिक शिवभक्त मत्था टेक चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कतार में खड़ी कांवड़ियों की भीड़ को काबू करने में पुलिस को जमकर पसीना बहाना पड़ा। उधर, तीर्थनगरी में स्थित प्राचीन शिवालय चंद्रेश्वर, वीरभद्र, सोमेश्वर, बनखंडी महादेव मंदिर में भी शिवभक्तों का तांता लगा रहा है।

जान जोखिम में डाल रहे कांवड़िए
नीलकंठ पैदल मार्ग से नीलकंठ महादेव मंदिर जाने वाले कांवड़िए जोखिम भरी यात्रा कर रहे हैं। कांवड़िए सीधे रास्ते से ना जाकर पहाड़ी के बीच शार्टकट रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के चलते शार्टकट रास्ते में चिकनी मिट्टी के गीले होने से फिसलने का खतरा है।


दो दिन पहले शार्टकट रास्ते के चक्कर में गहरी खाई में गिरने से एक कांवड़िए की मौत हो चुकी है। प्रशासन ने कांवड़ियों को जोखिम भरे रास्ते से नहीं जाने की हिदायत दी है, लेकिन असर नहीं हो रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed