फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pay special attention to hygiene during menstruation: Dr. Norooz

मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान : डॉ. नोरोज

Fri, 28 Nov 2025 07:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to hygiene during menstruation: Dr. Norooz
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हरि चंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिकित्सकों ने छात्राओं, एनएसएस स्वयं सेविकाओं व शिक्षिकाओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के बारे में जानकारी दी।
शुक्रवार को को विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा और डॉ. नोरोज नीलोफर ने दीप प्रज्वलित कर किया। डॉ. नोरोज नीलोफर ने छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता व अन्य सावधानियों के बारे में बताया। कहा कि इस दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। खासतौर पर मासिक धर्म के दौरान प्यूबिक एरिया को साफ-सुथरा रखना चाहिए। पैड या टैंपोन का प्रयोग लंबे समय तक नहीं करना चाहिए, इन्हें बदलते रहना चाहिए।
विज्ञापन

लंबे समय तक सैनेटरी पैड या टैंपोन का इस्तेमाल करना संभावित रूप से हानिकारक तरीका है। मासिक धर्म का रक्त शरीर से निकलने के बाद धीरे-धीरे अपघटित होना शुरू हो जाता है। इस्तेमाल किए गए पैड को लंबे समय तक प्यूबिक एरिया और त्वचा के पास रखने से वह क्षेत्र में बैक्टीरिया संबंधी संक्रमण और खुजली पैदा कर सकता है। विशेष रूप से टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम रोकने के लिए टैंपोन चार घंटे से अधिक समय तक शरीर के अंदर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। डॉ. नीलोफर ने छात्राओं को बताया कि इस दौरान पर्याप्त नींद लें। प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ने छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने सवाल-जवाब भी किए। कार्यक्रम के आयोजन में एनएसएस स्वयं सेविकाओं ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed