फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pauri administration is making proper arrangements for the

Rishikesh News: कैंपों ने कूड़ा इधर-उधर फेंका तो अब खैर नहीं

Sat, 25 Nov 2023 12:36 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Pauri administration is making proper arrangements for the
I
विज्ञापन

I

Iग्राम पंचायत योजना के तहत वसूला जाएगा जुर्माना शुल्कI

ब्लॉक के हेंवलघाटी क्षेत्र में संचालित कैंप और रिजॉर्ट से निकलने वाले कूड़े की पौड़ी प्रशासन की ओर से उचित व्यवस्था की जा रही है। प्रशासन की पहल पर ग्राम पंचायत मराल, जोग्याणा और ग्राम पंचायत सिंदुड़ी का तोक गांव बैरागढ़ में पायलट योजना शुरू हो गई है। योजना के तहत क्षेत्र में संचालित कैंपों से कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। कैंप की गंदगी इधर-उधर फेंकने वालों के खिलाफ जुर्माने का भी प्रावधान तय किया गया है।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी दीपक नेगी ने बताया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत नीलकंठ न्याय पंचायत के तहत पायलट प्रोजेक्ट में मराल, जोग्याणा, बैरागढ़ क्षेत्र में संचालित हो रहे कैंपों से कूड़ा उठाने का काम शुरू हुआ है। सड़क किनारे स्थित होटल, रिजॉर्ट और कैंपों से कूड़ा उठाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। वाहन की मदद से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण होगा।
विज्ञापन




कहा अक्टूबर 2023 से इसको लागू किया गया है। इसमें अभी दो वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। एकत्रित कूड़े को मंडोगी ट्रंचिंग ग्राउंड में एकत्रित किया जा रहा है। अभी इस योजना में दो चालक और 12 सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इस योजना को आगे विस्तार किया जाएगा। जिसमें आसपास के सभी गांवों को लिया जाएगा। इसके लिए कुछ ग्राम पंचायतों में कूड़ा उठान वाहन की व्यवस्था को गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा मंडोगी ट्रंचिंग ग्राउंड में अत्याधुनिक मशीन लगाकर कूड़े को अलग-अलग करके प्लास्टिक की टाइल्स बनाई जाएगी। ग्राम प्रधान कोठार नीरज पयाल, प्रधान आमड़ी धनंजय कपरुवान, प्रधान तोली राजकुमारी देवी, प्रधान मराल संदीप सिंह ने गांवों से कूड़ा निस्तारण पर स्थानीय प्रशासन की इस पहल की सराहना की।




I
I

Iन्याय पंचायत नीलकंठ में कचरा एकत्रीकरण की पहल शुरू की गई है। शुरूआत में जिन गांवों में कैंप और रिजॉर्ट अधिक हैं। वहां से यह वाहन कूड़ा उठाएंगे। पंचायतों के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से वर्मी कंपोष्ट खाद बनेगी। जिसे किसानों को खेती में प्रयोग करने के लिए दिया जाएगा। इस योजना के तहत स्वच्छता के मामले में ग्राम पंचायतों की रैंकिंग भी जारी करने की भी योजना है। -दृष्टि आनंद, बीडीओ यमकेश्वरI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed