फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Passenger Delhi today will not

आज से दिल्ली नहीं जाएगी पैसेंजर

Tue, 08 Nov 2016 01:53 AM IST
alok panwar
alok panwar Updated Tue, 08 Nov 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Passenger Delhi today will not
पैसेंजर - फोटो : file photo

दिल्ली-ऋषिकेश पैसेंजर सुबह 5.35 बजे रेलवे स्टेशन पर आएगी, लेकिन निर्धारित समय 6.45 बजे पर वापसी नहीं होगी। लिहाजा तीर्थनगरी से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को यातायात के दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ेगा। दरअसल, रेलवे ने दिल्ली जाने वाली पैसेंजर का संचालन मंगलवार से रद्द कर दिया है। यही नहीं हरिद्वार और ऋषिकेश के बीच चलने वाली तीन लोकल ट्रेनों के चक्कों पर भी ब्रेक लगा दिए हैं। 

विज्ञापन


रेल यातायात सुगम और सस्ता होने से अधिकांश लोग रेल के सफर को प्राथमिकता देते हैं। लेकिन, मंगलवार से तीर्थनगरी से दिल्ली और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को रेल सेवा नहीं मिलने पर मायूस होना पड़ेगा। रेलवे ने दिल्ली पैसेंजर 54472 अप सहित तीन लोकल ट्रेनों का संचालन एक महीने तक स्थगित कर दिया है। इसकी पुष्टि करते हुए स्टेशन मास्टर मनोज सिंह ने बताया कि उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने शीत ऋतु में घने कोहरे का हवाला देते हुए उपरोक्त ट्रेनों का संचालन छह दिसंबर 2016 तक रद्द किया है।  
विज्ञापन


अब शायद ही चले ट्रेन
रेलवे ने घने कोहरे का हवाला देते हुए ट्रेनों का संचालन बंद करने का फैसला लिया है। लेकिन, मौजूद समय की बात करें तो अभी सर्दी भी चरम पर नहीं पहुंची है, ऐसे में घने कोहरे का मतलब ही नहीं है। रेलवे सूत्रों की माने तो अब शायद आगे भी इन ट्रेनों का संचालन संभव नहीं है। दरअसल, पिछले काफी समय से दिल्ली पैसेंजर और हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच संचालित इन ट्रेनों में पैसेंजरों की संख्या की रिपोर्ट तैयार की जा रही थी। सूत्रों के मुताबिक रेल सेवाओं में पैसेंजरों की संख्या काफी कम होने से रेलवे को घाटा हो रहा था। यही वजह है कि ट्रेनों का संचालन स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन हुई स्थगित
ट्रेन संख्या             समय                     कहां
54472                सुबह 6.45        ऋषिकेश से दिल्ली 
54481                सुबह 6.10        हरिद्वार से ऋषिकेश
54484                दोपहर 3.10      ऋषिकेश से हरिद्वार 
54485                शाम 6.50         हरिद्वार से ऋषिकेश  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed