फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Parking will be built in the Municipal Corporation premises at a cost of 85 crores

85 करोड़ की लागत से नगर निगम परिसर में बनेगी पार्किंग

Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Parking will be built in the Municipal Corporation premises at a cost of 85 crores
यदि सब कुछ ठीक रहा तो शहर में पार्किंग से समस्या से निजात मिलेगी। करीब 85 करोड़ की लागत से पार्किंग बनाई जाएगी। यह नगर निगम परिसर में बनेगी। जिसमें करीब 800 वाहन पार्क हो सकेंगे। पार्किंग का निर्माण एमडीडीए की ओर से किया जाएगा। यह मल्टीस्टोरी पार्किंग चार मंजिली होगी, एक बेसमेंट भी होगा।
विज्ञापन

एमडीडीए के अधिकारी श्याम मोहन शर्मा ने बताया कि तीर्थनगरी ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या को देखते हुए शासन की ओर से उक्त प्रोजेक्ट की पहल की गई है। 85 करोड़ की लागत से इस मेगा प्रोजेक्ट से नगर निगम में मल्टी स्टोरी पार्किंग और निगम के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। पुराने भवनों को ध्वस्त किया जाएगा। सोमवार को नगर निगम में इस मेगा प्रोजेक्ट ब्लू प्रिंट तैयार कर इसका डेमो दिखाया गया।
विज्ञापन

मेयर अनीता ममगाईं ने बताया नगर निगम के प्रांगण में मल्टी स्टोरी पार्किंग का निर्माण होने से शहर में पार्किंग की समस्या का समाधान होगा। इससे शहर में खरीदारी के लिए आने वाले लोग अपने वाहनों को आसानी से पार्क कर सकेंगे। पार्किंग के समांतर जो निगम की नई बिल्डिंग बनेगी, उसमें निगम के कार्यालयों के साथ ही बैंक, एटीएम का निर्माण भी कराया जाएगा। पार्किंग में वॉलीबाल खेलने के लिए एक अलग ग्राउंड की व्यवस्था भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed