{"_id":"5835fe644f1c1bc05513bfaf","slug":"painting-the-beti-bachao-beti-padhao-message","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकला से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकला से दिया बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश
ब्यूरो /अमर उजाला/ डोईवाला।
Updated Thu, 24 Nov 2016 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श समिति डोईवाला की पहल पर बुधवार को पब्लिक इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में अमरजीत सिंह अव्वल रहे। इस मौके पर टीवी कलाकार करन शर्मा समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया।
पब्लिक इंटर कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि एसडीएम शालिनी नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता आयोजन से युवाओं में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा होता है। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी अनिता पंवार ने कहा कि पुत्र और पुत्री में अंतर नहीं देखना चाहिए आज सभी को समाज में बराबर का दर्जा है।
संस्था अध्यक्ष आशा कोठारी ने कहा संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। बाद में चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि के हाथों पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में अमरजीत सिंह प्रथम, सोनाली यादव द्वितीय और कु. रहन्नुमा तृतीय रहीं।
इसके अलावा 10 बेहतरीन चित्र बनाने वाले प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता, एक नई पहचान और मोही से अभिनय जगत में स्थान बनाने वाले रानीपोखरी घमंडपुर के करन शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
नशा मुक्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कामों के लिए नरेश उनियाल, सुरेंद्र सिंह बिष्ट, टीना सिंह, इंद्रेश अरोडा, सुदेश सहगल को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान दिया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जीतेंद्र कुमार, पालिकाध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनोज नौटियाल, हरीश कोठारी, बीडी मंमगाई, रामकिशोर सेमवाल, नरेश वर्मा, पार्वती उनियाल, सुनील कुमार, अश्वनी गुप्ता आदि मौजूद रहे।