फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Temples Abuzz with Activity During Sharadiya Navratri

Rishikesh News: शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में रही रौनक

Sun, 11 Oct 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 11 Oct 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
Temples Abuzz with Activity During Sharadiya Navratri
ऋषिकेश। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही घाट रोड बाजार, मुखर्जी मार्ग, क्षेत्र रोड, तिलक रोड, पुष्कर मंदिर मार्ग आदि बाजारों में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी है। पूजा-सामग्री माता की चौकी, चुनरी, कलावा, धूप-बत्ती, और कलश स्थापना की आवश्यक सामग्री के लिए दुकानों में भीड़ लगी रही। नवरात्रि के नौ दिनों के उपवास को ध्यान में रखते हुए लोगों ने बाजारों में सिंघाड़े का आटा, साबूदाना, मखाना, और व्रत में खाए जाने वाले फलों की खरीदारी की। वहीं शहर के प्रमुख मंदिरों को भी भव्य रूप से सजाया गया है। सुबह से ही मंदिरों में भजन कीर्तन से क्षेत्र भक्तिमय रहा। त्रिवेणी घाट, गोपाल मंदिर, मनीराम रोड स्थित श्रीदुर्गा शक्ति मंदिर में भजन कीर्तन चलता रहा। वहीं भद्रकाली मंदिर को भी फूल मालाओं से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालु कतार में खड़े होकर अपनी दर्शन की बारी का इंतजार करते नजर आए। वहीं भद्रकाली डोली का आशीर्वाद लेने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। पंडित वेद शर्मा ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है।
विज्ञापन

माता की भेंटों पर झूमे श्रद्धालु, प्रतिदिन सजेगी दुखभंजन चौकी
ऋषिकेश। श्री दुर्गा शक्ति मंदिर में आयोजित माता की चौकी में भजन गायक पंडित ज्योति शर्मा ने मां दुर्गा की भेंटों की श्रृंखलाबद्ध प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। गुफा से बाहर आजा तेरे नवरात्रे आए, सकल जगत में मां सुखदायक तेरा नाम, अंगना पधारो मेरी मां आदि भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। मंदिर समिति के अनुसार, नवरात्र के दौरान प्रतिदिन रात्रि नौ बजे से दुखभंजन चौकी आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर संदीप मल्होत्रा, ज्योति शर्मा, सतीश कक्कड़, अमृतलाल नागपाल, राजेश रावल, पंकज चावला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed