फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Mule Rampage on Hiralal Marg; People Injured After Being Bitten

Rishikesh News: हीरालाल मार्ग पर खच्चर का उत्पात, लोगों को काटकर किया घायल

Sun, 11 Oct 2026 07:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sun, 11 Oct 2026 07:36 PM IST
विज्ञापन
Mule Rampage on Hiralal Marg; People Injured After Being Bitten
- रेलवे स्टेशन से लेकर हीरालाल पीपल के पेड़ और परशुराम चौक तक मचाया उत्पात
विज्ञापन

- सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ हमला, स्थानीय लोगों ने रस्सी से काबू कर खच्चर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा

ऋषिकेश। शहर में निराश्रित पशुओं का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह एक निराश्रित खच्चर ने रेलवे स्टेशन और हीरालाल मार्ग पर जमकर उत्पात मचाया। खच्चर ने दोनों स्थानों पर राह चलते नौ से 10 लोगों को काटकर घायल कर दिया। घायलों को राजकीय उपजिला चिकित्सालय में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना ने शहर में निराश्रित पशुओं की समस्या और नगर निगम की कार्रवाई पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार सुबह करीब 10 बजे खच्चर ने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर लोगों पर हमला कर दिया। स्थानीय दुकानदारों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे वहां से खदेड़ा लेकिन कुछ देर बाद उसने हीरालाल मार्ग स्थित पीपल के पेड़ के पास कई लोगों को घायल कर दिया। करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से खच्चर पर काबू पाया और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। स्थानीय निवासी विनोद कश्यप ने बताया कि हीरालाल मार्ग पर पिछले कई वर्षों से निराश्रित सांडों की समस्या बनी हुई है। इनके हमलों में कई लोग घायल हो चुके हैं और वाहन भी क्षतिग्रस्त हैं। मार्ग पर दिनभर पशुओं के जमावड़े से यातायात प्रभावित होता है और दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने निराश्रित पशुओं की समस्या पर नगर निगम से प्रभावी कार्रवाई की मांग की।
रविवार के चलते टीम अवकाश पर है सोमवार सुबह टीम को भेज कर रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा।- विजय नाथ शुक्ल- नगर आयुक्त -नगर निगम ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed