फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Pahari products are not getting recognition in the sales

Rishikesh News: पहाड़ी उत्पादों को भी नहीं मिल रही पहचान और भवन भी जीर्णशीर्ण

Tue, 24 Oct 2023 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Pahari products are not getting recognition in the sales
Iपहाड़ी उत्पादों की पहचान के लिए बनाया गया था बांस एवं रेशा विकास परिषद का विक्रय केंद्रI
विज्ञापन


नरेंद्रनगर वन प्रभाग मुनि की रेती अंतर्गत भद्रकाली मंदिर और सुशीला हर्बल गार्डन के समीप बना उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद के विक्रय केंद्र में पहाड़ी उत्पादों को पहचान नहीं मिल पा रही है। देखरेख के अभाव में यह केंद्र का भवन जीर्णशीर्ण हो गया है। केंद्र में उत्पाद नहीं होने के कारण यह बंद होने की कगार पर आ गया है।



दो वर्ष पहले उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद देहरादून की ओर से पहाड़ी उत्पादों को नई पहचान दिलाने के लिए सुशीला हर्बल गार्डन के समीप उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद का विक्रय केंद्र खोला गया था। विभाग की ओर से यहां लाखों की लागत से इसका निर्माण किया गया था। केंद्र के भवन के भीतर का डिजायन में बांस से तैयार किया गया था। इस भवन को पहाड़ी उत्पादों के लिए तैयार किया गया था।
विज्ञापन




शुरूआत में इस भवन में पहाड़ी उत्पाद रिंगाल, बांस, प्राकृतिक रेशे, मौसमी घास से निर्मित उत्पाद और अन्य सामग्री सजाई गई थी। लेकिन केंद्र का प्रचार प्रसार न होने के कारण इसका संचालन सही तरीके से नहीं हो पाया। नतीजन यहां ग्राहकों की कमी रही। उत्पादों का सही ढंग से क्रय विक्रय नहीं होने के कारण विभाग ने भी इस ओर रुचि नहीं दिखाई। नतीजन यह धीरे धीरे बंद होने के कगार पर आ गया। वर्तमान में इस केंद्र के ऐसे हाल हैं कि यह अधिकांश समय बंद ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


I
I

I
I

Iकेंद्र में पहाड़ी उत्पादों को सही तरीके से पहचान नहीं मिल पा रही है। जहां पर यह भवन बना है वह प्रचार प्रसार के लिए उपयुक्त स्थान नहीं है। विभाग की ओर से जल्द ही इस ओर सकारात्मक पहल की जा रही है। -विवेक भट्ट, विक्रय सहायक, उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद, विक्रय केंद्रI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed