Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Outsourced employees at AIIMS are facing difficulties due to non-payment of salaries, even during Diwali

Rishikesh News: एम्स में वेतन नहीं मिलने से आउटसोर्स कर्मचारियों की परेशानी, दिवाली पर भी इंतजार

Fri, 06 Nov 2026 08:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 08:34 PM IST
विज्ञापन
Outsourced employees at AIIMS are facing difficulties due to non-payment of salaries, even during Diwali
- उपनल सुरक्षा कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने की बात सामने आई, आउटसोर्स कर्मचारियों को भी इस माह का भुगतान नहीं, कर्मचारियों के विरोध से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित होने पर उठे सवाल
विज्ञापन

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कर्मचारियों के वेतन भुगतान न किए जाने पर सवाल उठने लगे हैं। उपनल सुरक्षा कर्मियों को दो माह से वेतन नहीं मिलने की बात सामने आई है। वहीं, आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले इस माह का वेतन नहीं मिल पाया। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों ने वेतन की मांग पर कुछ समय के लिए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

एम्स में लचर प्रशासनिक व्यवस्था का खामियाजा मरीजों व तीमारदारों के साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों को भी भुगतना पड़ रहा है। सुरक्षाकर्मियों ने दो माह से वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया। विरोध स्वरूप सुरक्षाकर्मियों ने गेट नंबर तीन पर शुक्रवार सुबह सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। वहीं यहां आउटसोर्स कर्मचारियों को दीपावली त्योहार होने के बावजूद भी वेतन नहीं मिला है। जिससे कर्मचारियों को धनतेरस और दीपावली त्योहार पर आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। आउटसोर्स कर्मचारियों का कहना है कि बीते 6 सालों से उनके मानदेय में कोई वृद्धि भी नहीं की गई है। और मानदेय समय पर भी नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोनस की मांग के लिए कार्य बहिष्कार
बीते बुधवार को आउटसोर्स सफाई कर्मियों ने दीवाली बोनस की मांग के लिए धरना प्रदर्शन किया था। जिस पर एम्स प्रशासन ने इन कर्मचारियों को बोनस दिलाए जाने का आश्वासन दिया था। लेकिन जब बृहस्पतिवार दोपहर तक मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो सफाई कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। जिससे इमरजेंसी व ट्रामा विभाग में सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई थी। एम्स प्रशासन ने आनन-फानन में इन कर्मचारियों को बोनस दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया। जब इसकी सूचना आउटसोर्स हॉस्पिटल अटेंडेंट स्टाफ को लगी तो उन्होंने भी बोनस दिए जाने की मांग के लिए शुक्रवार से कार्य बहिष्कार शुरु कर दिया। जिससे अस्पताल की व्यवस्थाए प्रभावित रही।
प्रशासन नहीं अपना पा रहा स्पष्ट रुख
एम्स प्रशासन कर्मचारियों के विरोध और दबाव के बीच प्रशासन अपना स्पष्ट रुख नहीं अपना पा रहा है। एक पक्ष के दबाव में मांगें मानने से दूसरे पक्ष में भी विरोध की स्थिति बन रही है। इसका सीधा असर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ता है। इससे यहां कर्मचारियों में भी प्रशासन की प्रति आक्रोश पनप रहा है। एम्स प्रशासन के गैर जिम्मेदराना व्यवहार से बीते अक्तूबर माह में भी नर्सिंग स्टाफ दो गुटों में बंट गया था। दोनों गुट लंबे समय तक हड़ताल पर रहे। जिससे कई गंभीर मरीजों को यहां से बिना उपचार कराए ही बैरंग लौटना पड़ा था।


- सुरक्षा कर्मियों से वार्ता की गई है। जिसके बाद वह काम पर वापस लौट गए हैं। आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन भुगतान की सामान्य प्रक्रिया हर माह के दूसरे सप्ताह में होती है। डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed