Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Opposition councilors turned red on the proposal to paint the city in saffron

शहर को भगवा रंग में रंगने के प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के पार्षद हुए %लाल% ़़़़़़़़

Tue, 16 Mar 2021 01:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Opposition councilors turned red on the proposal to paint the city in saffron
नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक में पार्षदों के सवालों का जवाब देंतीं मेयर अनिता ममगाईं। - फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। शहर को भगवा रंग में रंगने (ऑरेंज सिटी) के प्रस्ताव का नगर निगम की बोर्ड बैठक में खूब हंगामा हुआ। पार्षदों ने इसे फिजूलखर्ची बताया। पक्ष-विपक्ष के पार्षदों के भारी विरोध के वाबजूद इस पर वोटिंग करवाई कराई गई। इसके बाद पक्ष-विपक्ष के तीन चौथाई पार्षदों ने बोर्ड बैठक का विरोध कर वॉकआउट कर दिया। ऐसे में न तो बजट ही पेश किया जा सका और न ही न ही प्रस्तावों पर चर्चा हो पाई। अब संभवत आगामी बैठक 21 मार्च को दोबारा बोर्ड बैठक बुलाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में सोमवार को बैठक में निगम द्वारा विभिन्न वार्डों में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा हो रही थी। इसके बाद बैठक के एजेंडे में शामिल मेयर अनिता ममगाईं का पहला ही प्रस्ताव रखा गया, जिसमें शहर में दुकानों के साइनबोर्ड, शहर के प्रवेशद्वार और सरकारी भवनों को भगवा रंग में रंगे जाना था। इस प्रस्ताव का भाजपा पार्षद विकास तेवतिया ने इसे फिजूलखर्ची बताकर विरोध किया। पार्षद का कहना था कि कोविड-19 के कारण पहले ही शहर के व्यापारियों की आर्थिक स्थिति खराब हो रखी है, ऐसे में यदि शहर और आसपास के व्यापारियों पर दुकानों के साइनबोर्ड को भगवा रंग में रंगने का आदेश पारित किया जाता है तो इससे व्यापारियों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। पार्षद शिव कुमार गौतम ने कहा कि यह प्रस्ताव तर्क संगत नहीं है, इसे अगली बोर्ड बैठक में रखा जाना चाहिए। इस पर मेयर अनिता ममगाईं ने जवाब दिया कि उन्होंने दुकानों साइनबोर्ड को भगवा रंग में रंगने के लिए व्यापारी संगठनों के साथ पहले की बात कर रखी है। सभी व्यापारियों ने उन्हें समर्थन दिया है। वह साधु संतों की इच्छा के अनुरूप पूरे शहर को भगवा रंग में रंगना चाह रही हैं। इस पर अधिकांश पार्षद भगवाकरण के विरोध में खड़े हुए। इसके बाद मेयर ने वार्ड वाइज वोटिंग करने की बात कही, इसको लेकर पार्षदों ने विरोध कर बैठक का वॉकआउट किया। बाहर आकर नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

वॉकआउट करने वालों में शारदा, शिव कुमार गौतम, विकास तेवतिया, ऋषिकांत गुप्ता, सुंदरी कंडवाल, जयेश राणा, प्रभाकर शर्मा, चेतन शर्मा, तनु तेवतिया, रीना शर्म, लव कंबोज, मनीष शर्मा, संजीव पाल, प्रदीप कोहली, देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, पुष्पा मिश्रा, राकेश मियां, राधा रमोला आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑरेंज सिटी का देख रहे सपना
निगम में जब बोर्ड बैठक चल रही थी, तब शिवाजी नगर के पार्षद जयेश राणा ने कहा कि हमारे पास केवल 30 फीट चौड़ी सड़क है, उस पर भी अतिक्रमण हो रखा है। ऐसे में ऑरेंज सिटी (भगवा सिटी) का सपना देखना बेकार है।
भगवा के मुद्दे पर खराब किए 36 मिनट
जब नगर निगम में भगवा मुद्दे पर चर्चा चल रही थी, भारी विरोध के वावजूद इस विषय पर 36 मिनट बर्बाद किए गए। पार्षद शिवकुमार गौतम ने कहा कि बोर्ड बैठक में अध्यक्ष किस नियम के तहत अपना प्रस्ताव रख रही हैं। इस पर मुख्य नगर आयुक्त एनएस क्वीरियाल ने बताया कि बोर्ड बैठक का अध्यक्ष मेयर हैं, इसलिए वह अपना प्रस्ताव रख सकतीं हैं।
मीडिया को नहीं दी गई बैठक की जानकारी
ऋषिकेश। आमतौर पर अपनी छोटी-बड़ी उपलब्धियों की सूचनाएं तुरंत मीडिया में प्रसारित करने वाले नगर निगम प्रशासन और खुद मेयर अनिता ममगाई ने सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक की सूचना मीडिया को देना जरूरी नहीं समझा। शहर के विकास के लिए अति महत्वपूर्ण बोर्ड की सूचना मीडिया कर्मियों को अन्य स्रोतों से पता चली। जबकि इससे पूर्व जब भी नगर निगम बोर्ड की बैठक आयोजित की गई, मीडिया कर्मियों को बाकायदा बैठक का एजेंडा उपलब्ध कराकर विधिवत सूचना दी गई। ऐेसे सवाल उठाता है कि क्या नगर निगम प्रशासन गुपचुप बैठक आयोजित कर इसे निपटाना चाहता था।
कोट
भगवा रंग आस्था और आध्यात्मक का प्रतीक है। यह प्रस्ताव शहर के गणमान्य व्यक्तियों, साधु संतों और व्यापारियों से चर्चा करने के बाद ही लाया गया था। कुछ पार्षदों ने उनके प्रस्ताव का विरोध कर बोर्ड बैठक से वॉक आउट किया है। अगली बैठक 21 मार्च को रखी है, उसमें भी विरोध होता है तो इसके लिए जनमत संग्रह कराया जाएगा। रही बात खर्च की इसमें नगर निगम का एक पैसा भी खर्च नहीं होना है। संबंधित विभागों से उनकी बिल्डिंग को ऑरेंज कलर में करने पर वार्ता चल रही थी।

- अनिता ममगाईं, मेयर, नगर निगम, ऋषिकेश

  नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक में भगवा रंग को लेकर विरोध जताते पार्षद।

नगर निगम सभागार में बोर्ड बैठक में भगवा रंग को लेकर विरोध जताते पार्षद।- फोटो : RISHIKESH

  नगर निगम सभागार के बेर्ड बैठक में अपने विचार रखते पार्षद।

नगर निगम सभागार के बेर्ड बैठक में अपने विचार रखते पार्षद।- फोटो : RISHIKESH

नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक शहर को भगवा सिटी बनाए जाने का समर्थन करता ए?

नगर निगम के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक शहर को भगवा सिटी बनाए जाने का समर्थन करता ए?- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed