फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Only women will bring revolution the economy of UK: Governor

महिलाएं ही लाएंगी उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में क्रांति : राज्यपाल

Thu, 22 Feb 2024 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Only women will bring revolution the economy of UK: Governor
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने कहा कि महिलाएं ही उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में क्रांति लाएंगी। हमारी बेटियां अधिक से अधिक डिग्री और पदक ला रही है। महिला, नारी ने अलग से ही प्रभु से आशीर्वाद पाया है।
विज्ञापन




राज्यपाल जनरल सिंह बुधवार को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसका आयोजन ऋषिकेश स्थित विश्वविद्यालय के पं. ललित मोहन शर्मा परिसर में किया गया था। समारोह में 19849 स्नातक स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई। 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया गया। विज्ञान संकाय, कला संकाय, वाणिज्य संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली छात्रा वैशाली को श्री देव सुमन सुमन स्वर्ण मेडल से सम्मानित किया गया। स्नातकोत्तर के तीन विषय इतिहास, मानव विज्ञान, चित्रकला में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले दुर्गेेश सिंह असवाल, कविता पुंडीर और पूजा को कैप्टन शूरवीर सिंह पंवार स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उन्होंने नवनिर्मित स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह का उद्घाटन और विवि की स्मारिका का भी विमोचन किया।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि चाहे अपनी झोपड़ी हो या टेंट, गुरुकुल में ही दीक्षांत समारोह का आयोजन होना चाहिए। स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह का शुभारंभ में प्रभु गणेशजी का बहुत बड़ा आशीर्वाद है। अभी प्रेक्षागृह में कुछ कमियां रह गई हैं, जिसे दूर किया जाएगा। खुशी की बात है कि कुलपति ने जो 19 पन्नों की विवि की प्रगति रिपोर्ट पेश की है, वह उपलब्धियों से भरी है। यह उपलब्धि पूरा विवि परिवार की मेहनत है। खुशी की बात है कि आज 69 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया है। कुलपति ने कुछ क्रांति की है, जिसमे रिसर्च, नवाचार आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहा, सभी स्नातक, स्नातकोत्तर, स्वर्णपदक पाने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देता हूं। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि से तीन लोग खुश हैं, जिसमें माता-पिता, शिक्षक और दोस्त शामिल हैं। उन्होंने कहा कि संतों की भूमि योगनगरी में कुछ अलग ही एहसास होता है। यहां सभी देवी-देवताओं का वास है। दिव्य तपस्थली है, चारधाम है, पता नहीं किस रूप में नारायण मिल जाए। जब छात्र-छात्राओं को मेडल दे रहा था तो ऐसा लग रहा था कि नारी ही नारायण है। कहा कि 2047 तक हमें भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed