फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Only five families remained in Sindhudi village.

Rishikesh News: सिंदूड़ी गांव में रह गए केवल पांच परिवार

Thu, 27 Nov 2025 07:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
Only five families remained in Sindhudi village.
यमकेश्वर। सिंदूड़ी गांव में कुल देवता और देवी पूजन केवल एक पूजन नहीं है, बल्कि यह गांव की मिट्टी से जुड़ने का अवसर भी प्रदान करता है। यमकेश्वर विकासखंड में हर साल सैकड़ों प्रवासी शहरों से अपने घर आते हैं। यमकेश्वर विकासखंड के प्रत्येक गांव के व्यक्ति नौकरी और रोजगार के लिए पलायन कर चुके हैं। हर तीन साल के अंतराल में पूजन के लिए चंडीगढ़ से अपने गांव सिंदूड़ी लौटे राकेश भट्ट ने बुधवार को बताया कि प्रत्येक वर्ष देवी पूजन में गांव लौटना होता है। पूजन के दौरान ग्रामीणों से मिलने का मौका मिल जाता है। सिंदूड़ी गांव में वर्तमान समय में केवल पांच मकानों के ताले ही खुले हैं। स्थायी रूप से पलायन कर चुके लगभग 30 घरों में ताला लटका रहता है। वर्ष 2018 में फल्दाकोट से सिंदूड़ी गांव तक लगभग पांच किमी सड़क का निर्माण हुआ। तब तक गांव के 48 परिवार पलायन कर चुके थे। वर्तमान समय में रोशन लाल भट्ट, मणि राम भट्ट, सूरज भट्ट, राजेंद्र बेलवाल और सतीश भट्ट का परिवार ही गांव में निवासरत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed