फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Only 59 adolescent girls were vaccinated in three months.

Rishikesh News: तीन माह में सिर्फ 59 किशोरियों को लगा टीका

Sat, 16 May 2026 02:44 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 16 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Only 59 adolescent girls were vaccinated in three months.
किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान उम्मीद के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। विभागीय दावों और प्रचार-प्रसार के बावजूद तीन माह में महज 59 किशोरियों का ही टीकाकरण हो पाया है। ऐसे में अब अभियान की रणनीति और व्यवस्था दोनों पर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वैक्सीनेशन के लिए तय की गई आयु सीमा सबसे बड़ी बाधा बन रही है। वर्तमान व्यवस्था के तहत केवल उन्हीं किशोरियों को यह टीका लगाया जा रहा है जिनका 14वां वर्ष शुरू हो चुका हो और 15वां वर्ष पूरा होने से पहले टीकाकरण कराया जाए। इस सीमित दायरे के कारण बड़ी संख्या में किशोरियां अभियान से बाहर रह जा रही हैं।
विज्ञापन


दूसरी ओर, टीके को लेकर फैली अफवाहें भी अभियान की राह में बड़ी रुकावट बन रही हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कई अभिभावक अब भी टीके को लेकर भ्रम की स्थिति में हैं। कुछ लोग इसके दुष्प्रभावों को लेकर आशंकित हैं, जबकि कई परिवारों तक सही जानकारी पहुंच ही नहीं पाई है। स्थिति यह है कि राजकीय उपजिला चिकित्सालय में बीते तीन माह में मात्र 59 किशोरियों को ही यह टीका लग पाया है। जबकि विभाग की टीम स्कूलों के साथ ही घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---

एचपीवी टीकाकरण के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। अधिक से अधिक किशोरियों को टीका लगे इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। - डॉ. एएस राणा, सीएमएस, राजकीय उपजिला चिकित्सालय ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed