फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   One thousand devotees will be able to visit Hemkund in a day

..एक दिन में एक हजार श्रद्धालु कर सकेंगे हेमकुंड साहिब के दर्शन

Sat, 18 Sep 2021 01:20 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
One thousand devotees will be able to visit Hemkund in a day
ऋषिकेश। आज 18 सितंबर शनिवार से हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरू हो रही है। एक दिन में एक हजार श्रद्धालु ही हेमकुंड साहिब के दर्शन कर सकेंगे। हेमकुंड की यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को ऋषिकेश गुरुद्वारा कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण प्रमाण पत्र लेकर ही श्रद्धालु आगे जा सकेंगे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को दून स्मार्ट सिटी के की वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराना होगा। कोविड की दोनों डोज लगने के 15 दिन बाद ही यात्रा कर सकते हैं। हेमकुंड साहिब की यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों को ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। यात्रा पर 60 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग और 10 साल से कम आयु के बच्चों न लाएं। पूरी यात्रा के दौरान मास्क पहनकर रखना होगा, हाथ साबुन से धोने होंगे। यात्री किसी भी कुंड पर स्नान नहीं कर सकेंगे। बीमार यात्रियों को यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed