{"_id":"570ff5244f1c1b233e4a6d05","slug":"one-men-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिए घुसने से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिए घुसने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
Updated Fri, 15 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुनाऊं गांव में सोते समय एक व्यक्ति छत से नीचे जा गिरा। छत से सटे कंकरीट के पिल्लर के ऊपर लगे सरिए के शरीर में घुसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे में मृत विवाह समारोह में शामिल होने आया था।
विज्ञापन
लक्ष्मणझूला थाना पुलिस के मुताबिक बीते बुधवार की रात चीला-बैराज मार्ग स्थित कुनाऊं गांव में घनश्याम के बेटे की शादी का रिसेप्शन था। समारोह खत्म होने के बाद रिश्तेदारी में आया एक व्यक्ति उनके मकान की छत पर सोने चला गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है रात करीब ढाई बजे जब वह गहरी नींद में था तो छत से सटे कंकरीट के पिल्लर के ऊपर जा गिरा। पिल्लर पर लगे तीन सरिए उसके शरीर में घुस गए। चीख सुनकर लोगों की नींद खुल गई और उस ओर दौड़ पड़े। सरिए में फंसे व्यक्ति को लहूलुहान हालत में बमुश्किल निकाला। अस्पताल लाते समय उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त हरेंद्र सिंह (45) पुत्र शंकर सिंह निवासी दिउली, धमांद, यमकेश्वर ब्लॉक के रूप में कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हरिद्वार भेज दिया गया है।