फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   one dead in bike accident

बाइक को टक्कर मारी, युवक की मौत

Tue, 15 Mar 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश
ब्यूरो/अमर उजाला,ऋषिकेश Updated Tue, 15 Mar 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
one dead in bike accident
Accident

हरिद्वार बाईपास मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रख दिया है। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एक बाइक सवार श्यामपुर की ओर से नटराज चौक की ओर आ रहा था, इसी बीच हरिद्वार बाईपास मार्ग पर टीएचडीसी गेट के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया।

विज्ञापन


सूचना पर 108 आपातकालीन सेवा ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त अमर सिंह (28) पुत्र कंचन सिंह निवासी कुएं वाली गली, बनखंडी के रुप में कराई। अस्पताल पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक हादसे में मृत की शादी सालभर पहले हुई थी। पुलिस ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed