फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On Vasant Panchami, Goddess Saraswati, the goddess

Rishikesh News: स्कूलों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधि विधान से हुई पूजा-अर्चना

Thu, 15 Feb 2024 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
On Vasant Panchami, Goddess Saraswati, the goddess
Iपीले वस्त्र धारण कर मनाया वसंत पंचमी, हवन-पूजन का आयोजनI
विज्ञापन


नगर क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में वसंत पंचमी में ज्ञान की देवी सरस्वती की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। सरस्वती की चित्र पर माल्यार्पण के साथ हवन किया गया। छात्र-छात्राओं ने पीले वस्त्र धारण कर एक दूसरे को ऋतुराज के आगमन की बधाई और शुभकामनाएं दी। छात्र-छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

बुधवार को जयदेव प्रसाद उमादत्त कुड़ियाल सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज 14 बीघा में ऋतुराज के आगमन पर मां सरस्वती का पूजन, सुंदरकांड और हवन का आयोजन किया गया। विद्यालय के संरक्षक महेश कुड़ियल और विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी रावत ने छात्राओं को वसंत पंचमी और ऋतुराज के आगमन की शुभकामनाएं दी। साथ ही सत्र 2024-25 में कक्षा 6, 7, 8, 9 और 11 की नवीन छात्राओं के प्रवेश का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर प्रदीप रावत, दुर्गा प्रसाद थपलियाल, शांति प्रकाश पांडे, रेनू भट्ट, कविता नेगी, कविता ध्यानी, विनीता बिजल्वाण आदि शामिल रहे।
विज्ञापन




सरस्वती शिशु विद्या मंदिर हाईस्कूल रानीपोखरी में प्रधानाचार्य दीपा बिष्ट और व्यवस्थापक सतीश सेमवाल ने छात्रों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बजरंग दल के विभाग संयोजक नरेश उनियाल, आलोक शर्मा, सूरज आदि शामिल रहे। आदर्श नगर स्थित जातीराम अग्रवाल सरस्वती/ शिशु विद्या मंदिर में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही नवीन प्रवेश के लिए नए भैया बहिनों का प्रवेशोत्सव भी मनाया गया। इस मौके पर व्यवस्थापक डाॅ. दीपक तायल, प्रधानाचार्य गुरु प्रसाद उनियाल, अतुल जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को वसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर नरेंद्र खुराना, नागेंद्र पोखरियाल, दीपा पंत, रविंद्र परमार, रामगोपाल रतूड़ी, मनोज पंत आदि शामिल रहे।






Iश्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकीI

वसंती पंचमी पर गंगा घाट और तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सराफा की दुकानों में नाक, कान छिदवाने के लिए लोगों की भीड़ रही। भीड़ के कारण मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव रहा। भीड़ बढ़ने के कारण कई जगहों पर वाहनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा।

बुधवार को वसंत पंचमी पर लोगों ने पीले वस्त्र धारण किए। घरों पर ज्ञान की देवी सरस्वती की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह से दोपहर तक गंगा घाट और तटों पर स्नान के लिए लोगों भी भीड़ रही। मुनि की रेती, तपोवन, लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, त्रिवेणीघाट आदि जगहों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान किया।




त्रिवेणीघाट पर पर्वतीय क्षेत्रों से आई देव डोलियों अपने निशान के साथ गंगा घाट पहुंची। लोगों ने दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। सराफा की दुकानों पर लोगों की भीड़ लगी रही। युवक, युवतियां और बच्चों ने अपने नाक व कान छिदवाए। मुख्यबाजार, मुखर्जी मार्ग, सुभाष चौक, क्षेत्र रोड, तिलक रोड़, लाजपतराय मार्ग आदि जगहों पर भीड़ भाड़ रही। दोपहर के समय मुख्य बाजार में वाहनों की भीड़ होने के कारण कोयलघाटी की ओर से आ रहे वाहनों को घाट चौक से रेलवे रोड की ओर मोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed