{"_id":"65ecacc4e564d8e2ba036281","slug":"on-the-seventh-day-of-the-2024-sports-competition-rishikesh-news-c-5-1-drn1030-367698-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: बायोटेक ने जीता एमआइएसएल 2024 का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: बायोटेक ने जीता एमआइएसएल 2024 का खिताब
विज्ञापन
मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला में आयोजित एमआइएसएल 2024 खेल प्रतियोगिता के सातवें दिन बालक वर्ग में बीएड और बीकॉम के बीच पहला सेमीफाइनल मैच हुआ। बीकॉम की टीम ने मुकाबला जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल आईटी और फार्मेसी के बीच खेला गया। इसमें आईटी की टीम ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। बालिका वर्ग में क्रिकेट का फाइनल मुकाबला बायोटेक और बीकॉम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बायोटेक की टीम ने निर्धारित दस ओवर में 82 रन बनाए। जवाब में बीकॉम के टीम 56 रन ही बना सकी। बायोटेक ने एमआइएसएल 2024 का खिताब अपने नाम किया।
बालक वर्ग कबड्डी के फाइनल मैच में बीकॉम ने फार्मेसी की टीम को हराकर खिताब जीता। बालक वर्ग की रस्साकसी में आईटी की टीम ने फार्मेसी को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग कबड्डी के फाइनल मैच में फार्मेसी ने बायोटेक को शिकस्त दी। बालिका वर्ग के वॉलीबाल मुकाबले में आईटी ने बीकॉम को हराकर खिताब अपने नाम किया। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अजय तोमर, राजेश चौधरी, प्रदीप पोखरियाल, डॉ. रितेश जोशी, डॉ. कमलेश भट्ट, अखिलेश बिजल्वाण, कुलदीप सिंह, संदेश भंडारी, नीरज चौहान, प्रशांत भट्ट, सुदीप सारस्वत, पीयूष सिंह, मनोरमा उनियाल, पूजा पोखरियाल, शिल्पी कुकरेजा आदि मौजूद रहे।