{"_id":"65da33c014398078f00c9775","slug":"on-the-occasion-of-prakash-parv-a-resolution-was-taken-rishikesh-news-c-5-1-drn1031-357347-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh News: शबद-कीर्तन से संत रविदास की शिक्षाओं का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh News: शबद-कीर्तन से संत रविदास की शिक्षाओं का किया बखान
विज्ञापन
संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व पर उनकी शिक्षाओं और आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। शेगरढ़ जाखन स्थित भक्त रविदास गुरुद्वारा में अखंड पाठ का समापन हुआ। ज्ञानी सज्जन सिंह, ज्ञानी मनोहर सिंह, ज्ञानी सतनाम सिंह और मलकीत सिंह ने शबद कीर्तन कर गुरु की वाणी और विचार श्रद्धालुओं को बताए। इंटरनेशनल पंथक ढाडी जत्था सुखजिंदर सिंह नूर अंबाला वालों ने भक्त रविदास महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया। विधायक बृजभूषण गैरोला ने पहुंचकर माथा टेका। इस दौरान गुरुद्वारा प्रधान राजकुमार राज, गुरदीप सिंह, गुरदेव सिंह, ओमकार सिंह, ताजेंद्र सिंह, अवतार सिंह, साहब सिंह, चरण सिंह, अनिल पाल, गौरव चौधरी, प्रताप बस्सी, महेन्द्र सिंह, पुरूषोत्तम, किशन लाल, रणवीर सिंह, रमेशचंद, गोविंद सिंह, रश्मि देवी, बबली देवी, सुमनलता, स्पर्ण कौर आदि रहे।
Iसंत रविदास मंदिर में गुरु का प्रकाश पर्व मनायाI
शुगर मिल रोड स्थित संत रविदास मंदिर में गुरु का प्रकाश पर्व श्रद्धा के साथ के मनाया गया। मंदिर में ध्वजारोहण के अलावा पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान राजकुमार राजू, जितेंद्र कुमार, जीत सिंह, दर्शन लाल, सुनील बर्मन, ओमपाल, बख्तावर सिंह, सुरेन्द्र खालसा, फूल सिंह लोधी, सुंदर लोधी, मनोहर सिंह सैनी, शाकिर हुसैन और वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत भी शामिल हुए।