फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   On the initiative of the National Commission for Women

महिलाओं को मजबूती देता है मोटा अनाज : कंडवाल

Sat, 28 Sep 2024 02:48 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
On the initiative of the National Commission for Women
Iराष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से खैरीकलां में कार्यक्रम आयोजितI
विज्ञापन




रायवाला क्षेत्र के खैरीकलां में राष्ट्रीय महिला आयोग की पहल पर उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की ओर से 7वें पोषण माह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्वस्थ भारत का पोषण विषय पर जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। वक्ताओं ने कहा कि मोटा अनाज पोषण के लिए महत्वपूर्ण है।



शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य महिला आयोग महिलाओं से संबंधित सभी विषयों को लेकर काम कर रहा है। यह गर्व की बात है कि आज महिलाओं की आवाज बनकर महिला आयोग समाज में नए रूप में सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि 2018 से प्रधानमंत्री ने पोषण माह अभियान की शुरुआत की थी। सरकार हर वर्ष इसे पूरे सितंबर माह में उत्साह पूर्वक मनाती है।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रीय महिला आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से आज हम राज्य की मातृशक्ति को पोषण माह के अवसर पर पोषक तत्वों युक्त भोजन सहित विभिन्न विषयों पर भी जागरूक कर रहे हैं। कंडवाल ने मोटे अनाज की गुणवत्ता बताते हुए कहा की इससे युक्त भोजन महिलाओं को विभिन्न प्रकार के पोषण व मजबूती देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्यक्रम का संचालन विधि अधिकारी दयाराम सिंह ने किया। कार्यक्रम में विभाग की ओर से महिलाओं को महालक्ष्मी किट भी वितरित की गई तथा पोषण प्रदर्शनी आयोजित की गई। कार्यक्रम में दिनेश पयाल, सुमित पंवार, माधवी गुप्ता, उषा जोशी, सोनी रावत, निर्मला उनियाल, सुधा बिष्ट, सीमा रानी, रुचि जैन, अनिता तिवारी, रूपेश गुप्ता, मंजीत राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed