{"_id":"623f5d49fecfe821d8669507","slug":"on-the-anniversary-of-the-chipko-movement-students-took-a-pledge-to-protect-the-environment-rishikesh-news-drn4073955137","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर छात्रों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत श्यामपुर खदरी स्थित विवेका अकादमी विद्यालय में चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रहरियों के छात्र समूह का गठन करते हुए इको क्लब बनाया गया। साथ ही चिपको आंदोलन की वर्षगांठ को पर्यावरण चेतना दिवस के रूप में मनाते हुए छात्रों ने हस्ताक्षर कर गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। पर्यावरण प्रहरियों के 17 सदस्यीय समूह में विद्यालय परिवार के युवा सदस्य विनय रयाल को समन्वयक, शिक्षक धर्मेंद्र बडोनी को इको क्लब का संयोजक और विनोद जुगलान को संरक्षक चुना गया।
जिला गंगा सुरक्षा समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशन में आयोजित गंगा स्वच्छता पखवाड़े के तहत नामित सदस्य विनोद जुगलान ने विद्यालय में नवगठित इको क्लब के सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण और गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आज चिपको आंदोलन की वर्षगांठ पर हमें दृढ़ संकल्प के साथ गौरा देवी के सिद्धांतों पर चलना होगा, यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। हमें पॉलिथीन उन्मूलन के साथ प्रकृति और जल संस्कृति के संरक्षण के ठोस प्रयास करने की आवश्यकता है। बढ़ते हुए प्रदूषण से न केवल नई जानलेवा बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं, बल्कि जलवायु परिवर्तन से गौरा देवी के गांव रैंणी सहित पहाड़ों पर प्राकृतिक आपदा की संकट के बादल मंडरा रहे हैं। उन्होंने नव गठित इको क्लब के पर्यावरण प्रहरियों को सफेद रंग की टोपियां पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबधंक गजेंद्र प्रसाद रयाल, प्रधानाचार्या देवेश्वरी रयाल, अनमोल जेठूड़ी, रोहित चौहान, शिवांशु बलोनी, शुभम कंसवाल, अंशुल कबसूड़ी, अभिषेक भंडारी, अमन भट्ट, सौरभ पयाल, अभय सती, अनुज रावत और आर्यन चौहान आदि मौजूद थे।