फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   Om and Ankita were selected as the best all-rounders.

Rishikesh News: ओम और अंकिता चुने गए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर

Wed, 17 Dec 2025 01:57 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Wed, 17 Dec 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Om and Ankita were selected as the best all-rounders.
निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते छात्र-छात्राएं।स्रोत-
श्यामपुर स्थित निर्मल आश्रम दीपमाला पब्लिक स्कूल में 27वां वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विज्ञान एवं आर्ट एंड क्राफ्ट विभाग की ओर से प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। ओम सेमवाल व अंकिता राणा को उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

विद्यालय के संस्थापक महंत बाबा राम सिंह महाराज, व्यवस्थापक संत जोध सिंह महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यूपीईएस रजिस्ट्रार प्रो. डॉ. मनीष मदान, पर्वतारोही संतोष यादव, निदेशक सरदार गुरविंदर सिंह, चेयरमेन केएलडंग, शैक्षणिक सलाहकार डॉ. एसएन सूरी, एनजीए की प्रधानाचार्या डॉ. सुनीता शर्मा, विद्यालय की प्रधानाचार्य ललिता कृष्णास्वामी आदि ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


अतिथियों को सम्मान का प्रतीक सिरोपा और विद्यालय का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने नाटिका मुकुट के माध्यम से प्रकृति के संरक्षण के लिए मानव जाति को जागृत और प्रेरित किया। नाटिका कलयुग से कल्कि तक प्रस्तुत की गई। शैक्षणिक और कला के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओम सेमवाल, अंकिता राणा सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर, ग्रुप ए ओम सेमवाल, ग्रुप बी प्रकृति, ग्रुप सी में आरोही राणा को सर्वश्रेष्ठ वक्ता, ओमिषा सिंह, वंशिका रमोला को सर्वश्रेष्ठ चित्रकार, आद्या सोनी, आस्था खत्री को सर्वश्रेष्ठ नर्तकी, ऋषभ नेगी, रिया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, निहारिका बर्थवाल, इप्शिता को सर्वश्रेष्ठ गायिका एवं वादिका चुना गया और पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों के दस्तावेज के रूप में वार्षिक पत्रिका दीक्षा का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed