{"_id":"600c77a48ebc3e2c3d40bad8","slug":"old-man-s-ear-coil-stolen-in-aiims-rishikesh-news-drn368668737","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स में भर्ती वृद्धा के कान के कुंडल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स में भर्ती वृद्धा के कान के कुंडल चोरी
विज्ञापन
पीड़ित देवेश्वरी जोशी के पुत्र की ओर से कुंडल चोरी होने के एक दिन पहले ली गई तस्वीर।
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में उपचाराधीन एक वृद्ध महिला मरीज के कानों के कुंडल चोरी होने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित के पुत्र ने डीन अस्पताल प्रशासन एम्स और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इसकी लिखित शिकायत की है। एम्स प्रशासन मामले की जांच कराने की बात कर रहा है।
डीन अस्पताल प्रशासन एम्स यूबी मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डॉ. योगेंद्र रावत से की गई शिकायत में पीड़ित के पुत्र सूरज प्रकाश जोशी पुत्र रामेश्वर प्रकाश जोशी निवासी अजबपुरकलां ने कहा है कि उनकी माता देवेश्वरी जोशी (65) को 17 जनवरी को एम्स में भर्ती किया गया था। इस दौरान उनके गले में सोने की चेन, कान में सोने के कुंडल और नाक में सोने की लांग थी।
21 जनवरी को अस्पताल की तरफ से उन्हें फोने आया कि वे मरीज के पास जो भी जेवर हैं, उन्हें ले जाएं। जब वे जेवर लेने वार्ड में पहुंचे तो उसमें सोने के कुंडल गायब थे। उन्होंने इस बारे में वार्ड में तैनात चिकित्सा स्टॉफ से पूछा तो वे कोई वाजिफ जवाब नहीं दे पाए। सूरज जोशी ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही किसी डाक्यूमेंट को पूरा करने के लिए अपनी माता जी की फोने से फोटो खिंची थी, जिसमें वे सोने के कुंडल पहने दिखाई दे रही हैं। यह फोटो उनके फोन में अब भी सुरक्षित है। उन्होंने इस मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई हैं।
विज्ञापन
एम्स चौकी पुलिस ने नहीं रिसीव की शिकायत
ऋषिकेश। पीड़ित महिला देवेश्वरी जोशी के पुत्र सूरज प्रकाश जोशी का कहना है कि वे जब इस मामले की शिकायत लेकर एम्स परिसर में स्थित पुलिस चौकी में गए तो वहां तैनात पुलिसकर्मी ने उनकी शिकायत रिसीव ही नहीं की। उनके हाथ से पर्चा ले लिया और यह कहकर लौटा दिया कि अभी साहब नहीं है।
कोट:
हमारे पास शुक्रवार को ही यह शिकायत पहुंची थी, हमने तुरंत चार लोगों की एक संयुक्त कमेटी बनाई है, जो जांच कर शीघ्र ही इस मामले में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। यदि इस मामले कोई भी स्टाफ लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- यूबी मिश्रा, डीन अपताल प्रशासन